विशेष (26/12/2022) 
श्री सम्मेद शिखर जी को बचाने के लिए आमरण अनशन शुरू
नई दिल्ली । जैन धर्म के सबसे बड़े तीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी को बचाने के लिए देश भर में चल रहे आंदोलन के बीच विश्व जैन संगठन ने आज दिल्ली में आमरण अनशन शुरू कर दिया। आमरण अनशन पर संगठन के अध्यक्ष संजय जैन बैठ गए हैं। उनका समर्थन देने के लिए संगठन के लोग बड़ी संख्या में इस आमरण अनशन में शामिल हुए। अनशन पर बैठे लोग नारा लगा रहे थे कि 'चाहे जान चली जाय पर श्री सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल नही बनने देंगे।'
 
आमरण अनशन पर बैठे संजय जैन ने बताया कि हम लोग यहां पर आमरण अनशन पर झारखंड स्थित श्री सम्मेद शिखर जी की स्वतंत्रत पहचान, पवित्रता और संरक्षण को बनाये रखने के लिए बैठे हैं। उन्होंने कहा कि आमरण अनशन का समर्थन जैन मुनियों और जैन समाज के लोगों के अलावा विभिन्न धर्मावलंबियों के लोगों ने दी है। 
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार श्री सम्मेद शिखर जी की पहचान और पवित्रता समाप्त करना चाहती है और वह इसे पर्यटक स्थल बनाने पर तुली हुई है, जो जैन समाज के साथ क्रूर मजाक है। यह स्थल विश्व भर के जैन समाज के लोगों का पावन तीर्थ स्थल है। यह हमारी आत्मा हैं और अपनी आत्मा की पवित्रता हम जीते जी किसी भी कीमत पर कम नहीं होने देंगे। उन्होंने बताया कि बांसवाड़ा के 61 गांव ने अपना समर्थन देते हुए एक-एक दिन अनशन / आंदोलन करने की चेतावनी दी है। 
उन्होंने कहा कि सरकार से कई नेताओं ने हमारी मांगों को सही मानते हुए हमारे साथ है, फिर भी झारखंड सरकार और केन्द्र सरकार हमारी मांगों पर गौर नहीं कर रही है। ऐसे में हमारे सामने आमरण अनशन के सिवाए और कोई विकल्प मौजूद नहीं है। इस मौके पर संगठन के मीडिया प्रभारी आकाश जैन,  प्रचार मंत्री प्रदीप जैन, उपाध्यक्ष यश जी, कैशियर अरविंद जैन समेत बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए।
Copyright @ 2019.