विशेष (26/04/2023) 
राष्ट्रपति पदक से सम्मानित एमसी महेश्वरी पंचतत्व में विलीन!
पूर्वी दिल्ली, शकर पुर डिवीजन के डिप्टी डिविजनल वार्डन एमसी महेश्वरी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित का आकस्मिक निधन हो गया! महेश्वरी का अंतिम संस्कार गीता कॉलोनी शमशान घाट पर किया गया!  
पूर्वी दिल्ली के सीनियर चीफ वार्डन इकबाल सिंह जगदेवा, एडीशनल चीफ़ वार्डन  डॉ रमेश वर्मा व डिप्टी चीफ वार्डन डॉक्टर आरपी गुप्ता के अलावा डिवीजन से शिवकुमार शर्मा, डिवीजन वार्डन दीपक शर्मा, अवतार सिंह, दिनेश कुमार, कविता भल्ला, अजय सिंह तथा अन्य सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की!
इस अवसर पर सभी स्वयंसेवकों ने कहा कि हम सभी भगवान से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे तथा परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें! एम सी महेश्वरी  को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे विजय महेश्वरी ने दी! इस मौके पर समाजसेवी देवेंद्र ठुकराल, राजीव निशाना, अमित मिश्रा, राजू शर्मा, गुलशन कुमार सहित काफी संख्या में लोगों ने अंतिम विदाई दी
Copyright @ 2019.