राष्ट्रीय (19/11/2013) 
कांग्रेस ही दिल्ली का विकास कर सकती है- अरविन्दर सिंह लवली
नई दिल्ली।। गांधीनगर की महिला कांग्रेस कमेटी ने आज धर्मपुरा और कांति नगर का दौरा किया। इस दौरा का अगुवाई शहरी विकास मंत्री अरविन्दर सिंह लवली के पत्नी गुरवीन कौर लवली ने किया। इस दौरे में हजारों क्षेत्रवासियों ने बढ़ चढ कर भाग लिया और अरविन्दर सिंह लवली को भरपूर समर्थन देने का वादा किया।
इस मौके पर अरविन्द सिंह लवली ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण के लिए जितना ज्यादा काम किया है उतना कोई और पार्टी सोंच भी नहीं सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में सरकारी स्कूलों के रिजल्ट बढ़े, और हमारी छात्राएं बेहतर अंक प्राप्त कर पास होने लगी, जबकी भाजपा के सरकार में सरकारी स्कूलों की हालत बदतर थी। इतना ही नहीं गांधीनगर में तो भाजपा ने एक भी स्कूल बनवाने की कोशिश भी नही किया। अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि बसों की बेहतर सुविधा कांग्रेस की सरकार ने किया है। उन्होंन कहा कि हमारे गांधीनगर में यमुना मुद्रिका शुरू कराई गई जिससे यहां के यात्रियों को काफी सुविधा होती है। इसके अलावा अजीतनगर, वैलकम, कैलाश नगर, चंद्रपुरी, सीलमपुर में फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कांग्रेस की सरकार ने करवाया और इस फुट ओवर ब्रिज से आज पूरे गांधीनगर को कितनी सुविधा यह आप सब के सामने है।
सभा को संबोधित करते हुए गुरवीन कौर ने कहा कि कांग्रेस ही वो पार्टी है जो आम लोगों के हीत में काम करती है। बाकी कुछ पार्टी धर्म और जाति के नाम की राजनीति करती है तो कुछ आपस में लड़ाने का काम करती है। श्रीमति कौर ने कहा कहा कि पिछले 15 साल में गांधीनगर में जितना विकास हुआ है वह कांग्रेस और अरविन्दर सिंह लवली के प्रयासों से हुआ है। यहां आज से 15 साल पहले मूलभूत सुविधा नहीं थी और आज हर गली पक्की है। हर गली में सीवर की लाईन डाल दी गई है। हर गली में गंगा वाटर तक पहुचाने का प्रयास किया गया है। जितना श्रीमति कौर ने कहा जितना विकास गांधीनगर में हुआ है उतना किसी अन्य विधानसभा में नहीं हुआ
इस मौके पर पूर्वी दिल्ली में विपक्ष के नेता वरयाम कौर, निगम पार्षद अंजना शर्मा, तुलसी गांधी, सहीत हजारों लोग उपस्थित थे।
Copyright @ 2019.