राष्ट्रीय (25/12/2013) 
दुनिया भर में हैप्पी क्रिसमस
क्रिसमस का त्यौहार पूरी दुनिया भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ था। ईसा के जन्म स्थान बेथलेहम में क्रिसमस खास तरीके से मनाया जा रहा है। यहां पर सैंटा क्लास लोगों को गिफ्ट और मीठियां बांट रहे हैं। बेथलेहम में दुनिया भर से ईसा को मानने वाले पहुंचे हुए हैं। खास बात ये है कि इस त्यौहार को लेकर फिलिस्तीनी नागरिक भी काफी उत्साहित हैं। फिलिस्तीन के लोग बेथलेहम में इस त्यौहार को लेकर काफी मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दुनिया भर के दूसरे हिस्सों में भी हैप्पी क्रिसमस की धूम  है। भारत और चीन समेत पूरे साउथ-ईस्ट एशिया से लेकर यूरोप, उत्तरी और लैटिन अमेरिकी देशों में क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है।
Copyright @ 2019.