राष्ट्रीय (27/12/2013) 
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने दिया चौधरी रणबीर सिंह शताब्दी स्मारक व्याख्यान
उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने समावेशी विकास के लिए कृषि उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया है। आज रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में चौधरी रणबीर सिंह शताब्दी स्मारक व्याख्यान देते हुए श्री अंसारी ने कहा कि कृषि उत्पादन बढ़ाना केवल खाद्य सुरक्षा के लिए ही जरूरी ही नही है, बल्कि अर्थव्यवस्था के अन्य क्षेत्रों के विकास के लिए भी जरूरी है। उद्योगों के लिए बहुत सारा कच्चा माल कृषि से ही प्राप्त होता है। 
इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल श्री जगन्नाथ पहाडिय़ा, मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा, राज्यसभा सांसद श्री शादीलाल बत्तरा, विश्वविद्यालय के कुलपति श्री एच.एस.चहल और चौधरी रणबीर ङ्क्षसह पीठ के अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह, एमडीयू के शैक्षणिक मामलों के डीन डॉ. रविन्द्र विनायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। 
श्री अंसारी ने कहा कि चौधरी रणबीर ङ्क्षसह ने हमेशा किसानों, मजदूरों और दलित वर्गों के लिए आवाज उठाई। देश के निर्माण के लिए उन्होंने ग्रामीण विकास पर जोर दिया और कहा कि गांव वासियों को उनका उचित हिस्सा मिलना चाहिए तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि 12 वीं पंचवर्षीय योजना में कृषि के क्षेत्र के लिए चार प्रतिशत से अधिक विकास दर का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए देश में दूसरी हरित क्रांति की आवश्यकता है। 
कृषि उत्पादन और ग्रामीण विकास में हरियाणा के योगदान की सराहना करते हुए श्री अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा और उनके पुत्र श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा चौ.रणबीर ङ्क्षसह की जनसेवा की परम्परा को आगे बढ़ा रहे हैं। श्री अंसारी ने कहा कि भूमि और जल के साधन सीमित हंै और इसके साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, भूमि में बढ़ती लवणता, भूमि जल का गिरता स्तर जैसी चुनौतियां भी है। इसलिए हमें उपलब्ध भूमि और जल संसाधनों का अधिकतम उपयोग करना होगा और पर्यावरण संतुलन पर भी ध्यान देना होगा। इस दिशा में अनुसंधान और विकास एजेंसियां कृषि क्षेत्र मेें आवश्यक अनुसंधान करके उपयुक्त प्रौद्योगिकी से सहायता प्रदान कर सकती हंै। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि विश्वविद्यालय की चौधरी रणबीर ङ्क्षसह पीठ और चौधरी रणबीर ङ्क्षसह सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन संस्थान इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। 
चौधरी रणबीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि वे एक समर्पित गांधीवादी, महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर सांसद, योग्य प्रशासक और जनप्रिय नेता थे। वे सात सदनों के सदस्य रहे। उनका जीवन आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है और उनकी विचारधारा आज भी प्रासंगिक है। 
श्री अंसारी ने इस अवसर पर राज्यसभा में चौधरी रणबीर ङ्क्षसह पुस्तक का विमोचन भी किया। 
राज्यपाल श्री जगन्नाथ पहाडिय़ा ने चौधरी रणबीर ङ्क्षसह के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मुझे उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। उनका जीवन, मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित था। वे सच्चे देशभक्त, प्रमुख सांसद, शिक्षा प्रेमी, समाज सेवी और पक्के गांधीवादी थे। छोटी उम्र में ही वे स्वतंत्रता आन्दोलन में कूद पड़े। उन्होंंने हमेशा अपने को विवादों और गुटबंदियों से दूर रखा। भाखड़ा बांध के निर्माण में उनका योगदान सराहनीय रहा। यह खुशी की बात है कि हरियाणा अपने महापुरूषों के आदर्शों पर चलने की कोशिश कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री हुड्डा चौधरी रणबीर ङ्क्षसह के पदचिह्नों पर चलकर उनके कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। 
मुख्यमंत्री श्री हुड्डा ने अपनी व्यस्तताओं में से समय निकालकर आने के लिए उपराष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री हुड्डा ने कहा कि चौ. रणबीर सिंह एक सच्चे गांधीवादी और जन-जन के प्रिय नेता थे। वे संघर्ष से उपजे एक नेक इंसान थे। उन्हें संविधान सदस्य के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल तथा भीमराव अम्बेडकर जैसे बड़े नेताओं के साथ काम करने का मौका मिला। मेरे लिए उनका सामाजिक-आर्थिक दर्शन प्रेरणा का स्रोत है, जिसके आधार पर हम हरियाणा का विकास कर रहे हैं। 
श्री हुड्डा ने कहा कि चौ.रणबीर सिंह ने हमेशा किसानों, गरीबों और पिछड़े वर्गों के हितों की जोरदार पैरवी की। वे सात सदनों के सदस्य रहे, जो अपने आप में एक मिसाल है। उनके समय में भाखड़ा बांध का निर्माण पूरा हुआ, जिसने देश में हरित क्रांति का सूत्रपात किया। उन्हें यह बांध इतना प्रिय था कि उन्होंने अपनी अंतिम इच्छा में कहा कि मेरी अस्थियों का विसर्जन गोविंद सागर झील मेंं किया जाए। 64 वर्ष की आयु में उन्होंने राजनीति से स्वेच्छा से सन्यास ले लिया और समाज सेवा के कार्यों तथा स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण कार्यक्रमों के प्रति अपने आप को समर्पित कर दिया। 
इस अवसर पर विधायक भारत भूषण बत्तरा, आनंद ङ्क्षसह दांगी और शकुंतला खटक, कुलदीप नम्बरदार, संत कुमार चेयरमैन, पूर्व विधायक डॉ. वीरेंद्र पाल, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन चक्रवर्ती शर्मा, जयदीप धनखड़, रोहतक मंडल आयुक्त डॉ. चन्द्रप्रकाश, आईजी अनिल कुमार, उपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, एसपी राजेश दुग्गल भी मौजूद थे।   
0 0 0

Copyright @ 2019.