राष्ट्रीय (16/08/2014) 
असम में बेकी नदी खतरे के निशान से ऊपर
असम में बारपेटा जिले के बेकी रोड पुल पर बेकी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। शुक्रवार शाम 6 बजे बेकी नदी का जल स्तर 45.71 मीटर था और इसमें लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। नदी का फिलहाल जल स्तर खतरे के निशान 45.01 मीटर से 0.61 मीटर अधिक है। 4 अगस्त 2000 को दर्ज किए गए खतरे के निशान 46.2 मीटर से यह 0.49 मीटर कम है।
Copyright @ 2019.