अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में ‘विकसित झारखंड’ की भव्य झलक, झारखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

नई दिल्ली, 14 नवम्बर 2024: 43वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का शुभारंभ आज वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने किया, जिसमें झारखंड सहभागी राज्य के रूप में खास आकर्षण का केंद्र बना है। इस बार मेले की थीम “विकसित भारत” है, जिसे झारखंड पवेलियन में “विकसित झारखंड” की थीम के साथ बखूबी प्रस्तुत किया गया है।

प्रगति मैदान के गेट नंबर 5B के निकट, हाल नंबर 1 में स्थापित झारखंड पवेलियन का उद्घाटन झारखंड उद्योग विभाग के सचिव श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने पवेलियन का अवलोकन करते हुए प्रदेश की विभिन्न सांस्कृतिक व आर्थिक उपलब्धियों की झलक प्रस्तुत की। पवेलियन में झारखंड के अनोखे खनिज संसाधन, पारंपरिक हस्तशिल्प, और विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई है

इस वर्ष पवेलियन का विशेष आकर्षण 15 नवम्बर को झारखंड स्थापना दिवस और धरती आबा श्री बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर आयोजित ‘झारखंड दिवस’ होगा। एम्फी थिएटर में झारखंड के लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे।

पवेलियन में झारखंड खादी, माटी कला, वन एवं पर्यावरण, पर्यटन और स्मार्ट सिटी सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां प्रदेश के विकास और क्षेत्रीय उत्पादों का जीवंत प्रदर्शन किया जा रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    पाकिस्तानी हमले नाकाम, भारत ने दिखाई सैन्य ताक़त

    गुरुवार रात भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण रहे, जब पाकिस्तान की ओर से गुजरात, पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले की…

    सड़कें सुधरेंगी, नालियां होंगी साफ: विकासपुरी में सफाई और विकास को लेकर मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह हुए सख्त

    नई दिल्ली, 08 मई 2025:दिल्ली को स्वच्छ और नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तानी हमले नाकाम, भारत ने दिखाई सैन्य ताक़त

    पाकिस्तानी हमले नाकाम, भारत ने दिखाई सैन्य ताक़त

    सड़कें सुधरेंगी, नालियां होंगी साफ: विकासपुरी में सफाई और विकास को लेकर मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह हुए सख्त

    सड़कें सुधरेंगी, नालियां होंगी साफ: विकासपुरी में सफाई और विकास को लेकर मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह हुए सख्त

    थैलेसीमिया के प्रति जागरूकता ज़रूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित हो सके” – विजेंद्र गुप्ता

    थैलेसीमिया के प्रति जागरूकता ज़रूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित हो सके” – विजेंद्र गुप्ता

    नर्सें सिर्फ सेवा नहीं, शक्ति हैं – GTB अस्पताल में इंटरनेशनल नर्सेज डे पर बोले विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

    नर्सें सिर्फ सेवा नहीं, शक्ति हैं – GTB अस्पताल में इंटरनेशनल नर्सेज डे पर बोले विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

    दिल्ली में प्रदूषण से लड़ाई के लिए क्लाउड-सीडिंग का सहारा, कैबिनेट ने दी 3.21 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

    दिल्ली में प्रदूषण से लड़ाई के लिए क्लाउड-सीडिंग का सहारा, कैबिनेट ने दी 3.21 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

    दिल्ली में कुख्यात चेन्नू गैंग का सदस्य अर्शद गिरफ्तार, पैरोल से फरार था हत्या का आरोपी

    दिल्ली में कुख्यात चेन्नू गैंग का सदस्य अर्शद गिरफ्तार, पैरोल से फरार था हत्या का आरोपी