
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सब्जी मंडी थाना क्षेत्र में दर्ज लूट के मामले में वांछित और मुख्य साजिशकर्ता विशाल सैनी उर्फ विशु (27) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया था।
विशाल की गिरफ्तारी क्राइम ब्रांच की टीम ने शाहदरा के राम नगर एक्सटेंशन से गुप्त सूचना के आधार पर की। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी पहले भी छेड़छाड़, झपटमारी, हथियारों की धमकी और एक्साइज एक्ट जैसे मामलों में लिप्त रहा है और उस पर गिरफ्तारी वारंट भी लंबित था।
टीम ने सीडीआर, सीसीटीवी और तकनीकी निगरानी के ज़रिए लोकेशन ट्रैक कर उसे दबोचा। आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस को उम्मीद है कि लूट से जुड़े अन्य पहलुओं का भी जल्द खुलासा होगा।