“यमुना सफाई के लिए सदर बाजार में भिक्षाटन महायज्ञ, व्यापारियों ने लिया संकल्प”

नई दिल्ली: यमुना की अविरलता और निर्मलता के संकल्प के साथ सदर बाजार में भव्य भिक्षाटन महायज्ञ संपन्न हुआ। फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा और अध्यक्ष राकेश यादव की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में यमुना भिक्षु रविशंकर तिवारी के नेतृत्व में व्यापारियों और समाज के गणमान्य लोगों ने यमुना सफाई अभियान में शामिल होने की शपथ ली।

इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और यमुना की दयनीय स्थिति पर चिंता जताई। परमजीत सिंह पम्मा और राकेश यादव ने कहा कि करोड़ों के बजट के बावजूद यमुना शुद्धिकरण का कार्य अधूरा है। उन्होंने मांग की कि सरकार प्रधानमंत्री यमुना शुद्धिकरण आयोग बनाए, जिसमें सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश शामिल हों और यह अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जाए।

यमुना भिक्षु रविशंकर तिवारी ने कहा कि वह भिक्षा मांगकर यमुना सफाई अभियान को आगे बढ़ाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने चेताया कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर संकट झेलना पड़ेगा।

इस कार्यक्रम में व्यापारी नेता वरिंदर सिंह, नरेंद्र गुप्ता, राजीव सोहर, कुलदीप सिंह, सुनील पुरी, मुकेश शर्मा, अभय सभरवाल, तरुण सोनी समेत कई प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए और यमुना बचाने के संकल्प में भागीदारी निभाई।

  • Leema

    Related Posts

    महिला सशक्तिकरण के बिना सशक्त भारत की कल्पना अधूरी – विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

    नई दिल्ली, 10 मार्च 2025 – दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य…

    दिल्ली में शातिर झपटमार और वाहन चोर मोहित गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिले की अशोक विहार थाना पुलिस ने एक कुख्यात झपटमार और ऑटो लिफ्टर मोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले ही 10 मामलों में शामिल रह चुका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिला सशक्तिकरण के बिना सशक्त भारत की कल्पना अधूरी – विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2025
    महिला सशक्तिकरण के बिना सशक्त भारत की कल्पना अधूरी – विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

    दिल्ली में शातिर झपटमार और वाहन चोर मोहित गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    • By Leema
    • March 10, 2025
    दिल्ली में शातिर झपटमार और वाहन चोर मोहित गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 10, 2025
    दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

    निष्कासित बदमाश संजीव सैनी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 10, 2025
    निष्कासित बदमाश संजीव सैनी गिरफ्तार

    भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता चैंपियंस ट्रॉफी 2025

    भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता चैंपियंस ट्रॉफी 2025

    सुप्रसिद्ध समाजसेवी के एल बग्गा एवं सुप्रसिद्ध हिंदी सेवी अमर नाथ शास्त्री रनिंग ट्रॉफी जीत कर एन एल यू भोपाल एवं दीपसरु से दिव्या सैमुअल एवं पारुल शर्मा ने रचा इतिहास

    सुप्रसिद्ध समाजसेवी के एल बग्गा एवं सुप्रसिद्ध हिंदी सेवी अमर नाथ शास्त्री रनिंग ट्रॉफी जीत कर एन एल यू भोपाल एवं दीपसरु से दिव्या सैमुअल एवं पारुल शर्मा ने रचा इतिहास