गणतंत्र दिवस 2025: उत्तराखंड की झांकी में दिखेगा एडवेंचर स्पोर्ट्स का जोश और जुनून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए उत्तराखंड की झांकी का चयन राज्य के लिए गर्व का विषय है। इस वर्ष झांकी में उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान, प्राकृतिक सुंदरता और साहसिक खेलों (एडवेंचर स्पोर्ट्स) की संभावनाओं को उजागर किया जाएगा।
नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड-2025 के दौरान उत्तराखंड की झांकी प्रदर्शित होगी। इस झांकी को भारत सरकार द्वारा अंतिम रूप से चयनित किया गया है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति को 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने-अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किए थे। उत्तराखंड की ओर से नोडल अधिकारी और संयुक्त निदेशक सूचना के.एस. चौहान ने विशेषज्ञ समिति के समक्ष झांकी के डिज़ाइन, मॉडल और संगीत का प्रस्तुतीकरण किया। समिति ने उत्तराखंड की झांकी को सभी मानकों पर उत्कृष्ट पाते हुए अंतिम रूप से चयनित किया।
इस वर्ष की झांकी में अग्र भाग में उत्तराखंड की पारंपरिक एपण कला को दर्शाया गया है, जिसमें एक महिला को उत्तराखंडी परिधान में एपण बनाते हुए दिखाया जाएगा। झांकी के मध्य और पिछले हिस्से में साहसिक खेलों का प्रदर्शन होगा। इनमें रॉक क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग, हिल साइकलिंग, ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग, औली में स्कीइंग और ऋषिकेश में जिप-लाइनिंग जैसे रोमांचक खेल शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह झांकी राज्य के साहसिक पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहर को देश और दुनिया के सामने रखने का एक अनूठा अवसर है। उत्तराखंड की यह प्रस्तुति निश्चित रूप से गणतंत्र दिवस परेड में आकर्षण का केंद्र बनेगी।

  • Leema

    Related Posts

    कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला: पति को खोने वाली पल्लवी ने सुनाई दिल दहला देने वाली आपबीती

    कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में 26 लोगों की मौत और 10 के घायल होने की पुष्टि…

    पर्यावरण संरक्षण सबकी सामूहिक भागीदारी से संभवः कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर

    पर्यावरण विज्ञान विभाग जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद वसुंधरा इको-क्लबने आज विश्व पृथ्वी दिवस 2025 को ‘हमारी शक्ति और हमारा ग्रह’ थीम के साथ मनाया। अपने अध्यक्षीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला: पति को खोने वाली पल्लवी ने सुनाई दिल दहला देने वाली आपबीती

    • By Leema
    • April 23, 2025
    कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला: पति को खोने वाली पल्लवी ने सुनाई दिल दहला देने वाली आपबीती

    पर्यावरण संरक्षण सबकी सामूहिक भागीदारी से संभवः कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर

    • By Leema
    • April 22, 2025
    पर्यावरण संरक्षण सबकी सामूहिक भागीदारी से संभवः कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर

    आईएसबीटी के पास लूट की वारदात का 36 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 22, 2025
    आईएसबीटी के पास लूट की वारदात का 36 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

    बिंदापुर में कपड़ा फैक्ट्री से चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

    • By Leema
    • April 22, 2025
    बिंदापुर में कपड़ा फैक्ट्री से चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

    मालवीय नगर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर और चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी

    • By Leema
    • April 22, 2025
    मालवीय नगर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर और चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी

    कृष्णा नगर थाना पुलिस ने सुलझाया बैटरी स्कूटी चोरी का मामला, दो शातिर चोर गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 22, 2025
    कृष्णा नगर थाना पुलिस ने सुलझाया बैटरी स्कूटी चोरी का मामला, दो शातिर चोर गिरफ्तार