पूर्वी दिल्ली में पुलिस की सतर्कता का असर, सट्टा खेलते दो आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के पीआईए थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता ने एक बार फिर अपराधियों की चालों पर पानी फेर दिया। महाराजपुर बॉर्डर स्थित डीडीए पार्क की दीवार के पास चल रहे अवैध सट्टे के अड्डे पर छापा मारते हुए पुलिस ने दो लोगों को रंगेहाथ धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुमार कश्यप (36) और सतबीर (50) के रूप में हुई है। दोनों ही मामूली मजदूरी और खोमचे का काम कर जीवन यापन करते हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डीडीए पार्क के पास सट्टा खेला जा रहा है। इसके बाद हेड कांस्टेबल तकीर और सुनील की टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों को पकड़ लिया। उनके पास से ₹1250 नकद और 52 ताश की गड्डी बरामद की गई। दोनों के खिलाफ सट्टा अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

पूर्वी जिले की यह कार्रवाई इलाके में अपराध पर लगाम कसने की दिशा में एक और सफलता मानी जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता: पांच महीने से लापता युवती निजामुद्दीन स्टेशन से सकुशल बरामद

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पांच महीने से लापता 25 वर्षीय युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई NR-II यूनिट और…

    दो नाबालिग लड़कियाँ सकुशल परिजनों से मिलाईं, नोएडा-बदायूं तक चला सर्च ऑपरेशन

    दिल्ली के साउथ वेस्ट जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने “ऑपरेशन मिलाप” के तहत दो नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर उनके परिवारों से मिलवाने में बड़ी सफलता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता: पांच महीने से लापता युवती निजामुद्दीन स्टेशन से सकुशल बरामद

    • By Leema
    • April 18, 2025
    क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता: पांच महीने से लापता युवती निजामुद्दीन स्टेशन से सकुशल बरामद

    दो नाबालिग लड़कियाँ सकुशल परिजनों से मिलाईं, नोएडा-बदायूं तक चला सर्च ऑपरेशन

    • By Leema
    • April 18, 2025
    दो नाबालिग लड़कियाँ सकुशल परिजनों से मिलाईं, नोएडा-बदायूं तक चला सर्च ऑपरेशन

    दिल्ली में शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: छह गिरफ्तार, 3782 क्वार्टर देसी शराब और बीयर जब्त

    • By Leema
    • April 18, 2025
    दिल्ली में शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: छह गिरफ्तार, 3782 क्वार्टर देसी शराब और बीयर जब्त

    देशभर के बड़े अस्पतालों में चोरी करने वाला ‘B.Tech चोर’ गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 17, 2025
    देशभर के बड़े अस्पतालों में चोरी करने वाला ‘B.Tech चोर’ गिरफ्तार

    नशे का जाल तोड़ा: 1 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 17, 2025
    नशे का जाल तोड़ा: 1 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

    दिल्ली में सोने की चेन उड़ाने वाली तीन अंतरराज्यीय महिला चोर गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 17, 2025
    दिल्ली में सोने की चेन उड़ाने वाली तीन अंतरराज्यीय महिला चोर गिरफ्तार