इंदौर के अरिहंत कॉलेज ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह और एंटरप्रेन्योर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूर्व मंत्री दिलीप राजपाल एडवोकेट के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें अरिहंत कॉलेज की सीईओ डॉ. कविता कासलीवाल, रेड क्रॉस सोसाइटी के डायरेक्टर डॉ. आर.के. गौड़ और पूर्व कुलपति डॉ. विजय कुमार सालवीय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान ट्रैफिक पुलिस की सोनाली सोनी, एडवोकेट दीपाली बैरी, गीता कुशवाहा, डॉ. शिल्पी उपाध्याय, ज्योति वर्मा और समाजसेवी गीता शर्मा समेत कई महिलाओं को सामाजिक और पेशेवर क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी भी उपस्थित रहे।






