चोरी की बाइक पर फरार हो रहे दो बदमाश गिरफ्तार, 9 वारदातों का हुआ पर्दाफाश

नई दिल्ली। द्वारका जिले के जेपी कलां थाना पुलिस ने बीते दिनों रात गश्त के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार थे और पुलिस बैरिकेडिंग देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने उन्हें मौके पर ही धर दबोचा।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के पास से बरामद बाइक चोरी की थी, जो नांगलोई थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। दोनों आरोपियों की पहचान मोहम्मद साहिल उर्फ मुल्ला (27) और जयदीप उर्फ बाला (23) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने जेपी कलां थाने के 5, नांगलोई का 1 और छावला थाना क्षेत्र के 3 मामलों में अपनी संलिप्तता कबूल की है।

इतना ही नहीं, मोहम्मद साहिल के खिलाफ पहले से ही अपहरण, चोरी, पॉक्सो समेत कई संगीन धाराओं में कुल 10 केस दर्ज हैं, वहीं जयदीप भी हथियार रखने, चोरी और अन्य मामलों में पहले गिरफ्तार हो चुका है।

पुलिस ने उनके पास से एक स्प्लेंडर बाइक, दो पंखे, आधार और वोटर कार्ड, पर्स, सिगरेट पैकेट और एक बैग बरामद किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि और मामलों की पड़ताल की जा सके।

पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई एसीपी छावला जसवंत सिंह की निगरानी में और जेपी कलां थाने के एसएचओ बहादुर सिंह गुलिया के नेतृत्व में की गई। टीम में एएसआई सतीश, एएसआई सुमित, हेड कांस्टेबल मनोज, छोटेलाल और रामगोपाल शामिल थे।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं। द्वारका जिले की इस कार्रवाई से चोरी की वारदातों में कमी आने की उम्मीद है।

  • Leema

    Related Posts

    भारत मंडपम में शुरू हुआ AAHAR 2026, 17 देशों के 1800 से अधिक प्रदर्शक जुटे

    नई दिल्ली के भारत मंडपम में खाद्य और हॉस्पिटैलिटी उद्योग के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में से एक AAHAR 2026 का भव्य आगाज़ हुआ। इस पांच दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य…

    5 साल से फरार पैरोल जंपर ‘योगेश उर्फ टिल्लू’ गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

    द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी और पैरोल जंपर योगेश उर्फ टिल्लू को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत मंडपम में शुरू हुआ AAHAR 2026, 17 देशों के 1800 से अधिक प्रदर्शक जुटे

    • By Leema
    • March 12, 2026
    भारत मंडपम में शुरू हुआ AAHAR 2026, 17 देशों के 1800 से अधिक प्रदर्शक जुटे

    5 साल से फरार पैरोल जंपर ‘योगेश उर्फ टिल्लू’ गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

    • By Leema
    • March 12, 2026
    5 साल से फरार पैरोल जंपर ‘योगेश उर्फ टिल्लू’ गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

    द्वारका में हरियाणा से लाई जा रही 1500 क्वार्टर अवैध शराब के साथ सप्लायर गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त

    • By Leema
    • March 12, 2026
    द्वारका में हरियाणा से लाई जा रही 1500 क्वार्टर अवैध शराब के साथ सप्लायर गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त

    दिल्ली पुलिस / क्राइम एवं जी जी आई पी यूनिवर्सिटी की प्रधान भागीदारी के साथ ड्रग्स सेवन उन्मूलन पर हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जेएसएस

    • By Leema
    • March 12, 2026
    दिल्ली पुलिस / क्राइम एवं जी जी आई पी यूनिवर्सिटी की प्रधान भागीदारी के साथ ड्रग्स सेवन उन्मूलन पर हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जेएसएस

    देवेश चंद्र श्रीवास्तव, आईपीएस विशेष पुलिस आयुक्त पुलिस ही है ड्रग्स फ्री दिल्ली 2027 अभियान के प्रेरणा स्त्रोत : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति

    • By Leema
    • March 12, 2026
    देवेश चंद्र श्रीवास्तव, आईपीएस विशेष पुलिस आयुक्त पुलिस ही है ड्रग्स फ्री दिल्ली 2027 अभियान के प्रेरणा स्त्रोत : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता