जीटीबी में “विकलांगता समावेशन और सशक्तिकरण” पर वर्कशॉप आयोजित

नई दिल्ली l शाहदरा के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर अस्पताल के लाइब्रेरी हाल में एक जागरूकता अभियान और वर्कशॉप का आयोजन डॉक्टर एसोसिएशन यूसीएमएस, जीटीबी अस्पताल और पूर्वांचल विचार मंच के सहयोग से किया गया। वर्कशॉप का विषय “विकलांगता समावेशन और सशक्तिकरण” था।
शिक्षाविदों, चिकित्सकों और सामाजिक संगठनों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। डॉ भीम राव आंबेडकर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ सदानंद जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पद्म श्री से सम्मानित डॉ उमा तुली, डॉ गिरीश त्यागी, डॉ सुभाष गिरी, पद्मश्री डॉ सुरेश कुमार,चिकित्सा निदेशक लोकनायक अस्पताल, डॉ अमिता सुनेजा , प्रधानाचार्य यूसीएमएस, और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

इस मौके पर यूसीएमएस और जीटीबी अस्पताल के साथ साथ दिल्ली पुलिस,दिल्ली विश्व विद्यालय और अन्य क्षेत्रों से आए दिव्यागजनों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।इस मौके पर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ धनंजय कुमार ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथि ओर दिव्याजनों से अपने अधिकारों,समाज में समानता और सशक्तिकरण के लिए जागरूक रहने की अपील की।पूर्वांचल विचार मंच के अध्यक्ष डॉ राकेश रमन झा ने आने वाले समय में भी इस तरह के कार्यक्रम करते रहने पर जोर दिया तथा सामाजिक संगठनों को आगे आकर दिव्यागजनों के हित में और अधिक कार्य करने का आह्वान किया। मंच का संचालन ऑल इंडिया एस. सी./एस.टी. ओ बी सी, माइनॉरिटी डॉक्टर एंड एम्प्लोई एसोसिएशन के महासचिव श्री केहर सिंह ने किया।

  • Leema

    Related Posts

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में इस महीने राजधानी के बस बेड़े में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद