दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्कर को 2064 क्वार्टर शराब और कार समेत दबोचा

दिल्ली के दक्षिण जिले के मैदानगढ़ी थाना क्षेत्र के भाटी माइंस पुलिस पोस्ट की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने अंतरराज्यीय शराब सप्लायर, 26 वर्षीय सतीश को गिरफ्तार किया है। सतीश के पास से 2064 क्वार्टर शराब और एक कार बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल वह अवैध शराब की सप्लाई में करता था।

दक्षिण जिले की पुलिस को इलाके में अवैध शराब की बिक्री और सप्लाई की रोकथाम के लिए विशेष निर्देश दिए गए थे। इसके तहत पुलिस ने स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय किया और कई टीमों को गश्त के लिए तैनात किया गया। इसी क्रम में, SHO मैदानगढ़ी के नेतृत्व में एसआई ललित जाखड़, एसआई शोडन और एएसआई मांजीत समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई।

पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि एक कार में बड़ी मात्रा में शराब लेकर मैदानगढ़ी के इलाके में सप्लाई के लिए लाया जाएगा। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने क्षेत्र में एक जाल बिछाया। कुछ समय बाद एक संदिग्ध कार को आते देखा गया। जब पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया, तो कार चालक ने तेजी से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रोक लिया।

कार की तलाशी लेने पर उसमें 43 कार्टन मिले, जिनमें कुल 2064 क्वार्टर शराब थे। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गुरुग्राम, हरियाणा निवासी सतीश के रूप में हुई है। उसके खिलाफ दिल्ली एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी था

दिल्ली पुलिस की टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    पुरानी रंजिश में नाबालिग पर चाकू से हमला, 3 किशोर पकड़े गए

    अशोक विहार इलाके में पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया, जहां 16 वर्षीय अल्ताफ पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीन किशोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया…

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार, CCTV से खुला 7 वारदातों का राज

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने नजफगढ़ और छावला इलाके में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोर प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुरानी रंजिश में नाबालिग पर चाकू से हमला, 3 किशोर पकड़े गए

    • By Leema
    • March 18, 2026
    पुरानी रंजिश में नाबालिग पर चाकू से हमला, 3 किशोर पकड़े गए

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार, CCTV से खुला 7 वारदातों का राज

    • By Leema
    • March 18, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार, CCTV से खुला 7 वारदातों का राज

    दिल्ली में हथियार सप्लायर गैंग का भंडाफोड़, 3 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद

    • By Leema
    • March 17, 2026
    दिल्ली में हथियार सप्लायर गैंग का भंडाफोड़, 3 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद

    शादीपुर फ्लाईओवर के पास हथियार के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 17, 2026
    शादीपुर फ्लाईओवर के पास हथियार के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

    सरकारी अफसर बनकर लूट करने वाला गिरोह पकड़ा, CCTV से खुला राज

    • By Leema
    • March 17, 2026
    सरकारी अफसर बनकर लूट करने वाला गिरोह पकड़ा, CCTV से खुला राज

    U.P.S.C (सिविल सर्विस) 2026 में चयनित प्रतिभाओं का भव्य अभिनंदन किया। श्री कृष्णा यादव महासभा

    • By Leema
    • March 16, 2026
    U.P.S.C (सिविल सर्विस) 2026 में चयनित प्रतिभाओं का भव्य अभिनंदन किया। श्री कृष्णा यादव महासभा