पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ लक्ष्मी नगर में कैंडल मार्च, मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों की याद में आज दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च श्रेया बकरी से शुरू होकर लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन तक गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों, युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

लोगों ने हाथों में मोमबत्तियाँ और बैनर लिए उन मासूम लोगों को श्रद्धांजलि दी, जिनकी जान आतंक की आग में झोंक दी गई। मार्च में शामिल लोगों ने सरकार से अपील की कि इस जघन्य हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और शहीदों को न्याय दिलाया जाए।

प्रतिभागियों ने कहा, “यह हमला सिर्फ कुछ लोगों पर नहीं, पूरे देश की आत्मा पर हमला है। अब वक्त है कि सरकार इस पर निर्णायक कदम उठाए और आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति अपनाए।”

कैंडल मार्च में हर आयु वर्ग के लोग शामिल हुए और उन्होंने एक स्वर में शांति, एकता और न्याय की मांग की। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय समाजसेवियों और नागरिक संगठनों द्वारा किया गया।

Leema

Related Posts

दिल्ली में हथियार सप्लायर गैंग का भंडाफोड़, 3 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर स्पेशल स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम पिछले कुछ समय से…

शादीपुर फ्लाईओवर के पास हथियार के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली के पटेल नगर इलाके में पुलिस की सतर्कता ने एक कुख्यात बदमाश को दबोच लिया। आनंद पर्वत थाने का घोषित बद कैरेक्टर (BC) विनोद उर्फ टीनू को शादीपुर फ्लाईओवर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली में हथियार सप्लायर गैंग का भंडाफोड़, 3 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद

  • By Leema
  • March 17, 2026
दिल्ली में हथियार सप्लायर गैंग का भंडाफोड़, 3 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद

शादीपुर फ्लाईओवर के पास हथियार के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

  • By Leema
  • March 17, 2026
शादीपुर फ्लाईओवर के पास हथियार के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

सरकारी अफसर बनकर लूट करने वाला गिरोह पकड़ा, CCTV से खुला राज

  • By Leema
  • March 17, 2026
सरकारी अफसर बनकर लूट करने वाला गिरोह पकड़ा, CCTV से खुला राज

U.P.S.C (सिविल सर्विस) 2026 में चयनित प्रतिभाओं का भव्य अभिनंदन किया। श्री कृष्णा यादव महासभा

  • By Leema
  • March 16, 2026
U.P.S.C (सिविल सर्विस) 2026 में चयनित प्रतिभाओं का भव्य अभिनंदन किया। श्री कृष्णा यादव महासभा

लोक कल्याण कप 2026 का खिताब दिल्ली सरकार XI के नाम, MCD XI को 48 रनों से हराया

  • By Leema
  • March 16, 2026
लोक कल्याण कप 2026 का खिताब दिल्ली सरकार XI के नाम, MCD XI को 48 रनों से हराया

LPG को लेकर घबराने की जरूरत नहीं: मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा का सख्त संदेश, जमाखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई

  • By Leema
  • March 15, 2026
LPG को लेकर घबराने की जरूरत नहीं: मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा का सख्त संदेश, जमाखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई