वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 3.75 लाख की ठगी, दो शातिर साइबर ठग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल (दक्षिण-पश्चिम जिला) ने वर्क फ्रॉम होम के झांसे में लोगों को फंसाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में लक्ष्मी नगर निवासी दो ठगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से तीन मोबाइल फोन और कई सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

दरअसल, पालम निवासी एक पीड़ित ने 20 जून को NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसे 18 जून को एक महिला ने व्हाट्सएप पर पार्ट टाइम वर्क फ्रॉम होम का ऑफर दिया। शुरुआत में उसे कुछ वेबसाइट रिव्यू करने पर रिवॉर्ड पॉइंट्स दिए गए। इसके बाद पीड़ित को बड़े इनाम के लालच में प्री-पेड टास्क करने को कहा गया। इस झांसे में आकर पीड़ित ने कई बार अपने पैसे जमा किए लेकिन हर बार उसे नए बहाने से और पैसे जमा करने को कहा गया और कुल मिलाकर उससे 3 लाख 75 हजार रुपये ठग लिए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआई चेतन राणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसमें एचसी विजयपाल और एचसी मनेंदर शामिल थे। इंस्पेक्टर प्रवेश कौशिक (एसएचओ/पीएस साइबर) की अगुवाई और एसीपी ऑप्स विजय कुमार की देखरेख में टीम ने बैंक खातों की जांच के साथ-साथ तकनीकी जांच शुरू की।

पैसे के लेन-देन की जांच में खुलासा हुआ कि ठगी की रकम में से एक लाख रुपये आईडीएफसी बैंक के एक खाते में जमा हुए थे, जो आरोपी अतिशाम के नाम पर था। उसने इस रकम को बैंक से चेक के जरिए निकाल भी लिया था, जिसकी पुष्टि बैंक की सीसीटीवी फुटेज से हुई। आगे जांच में पता चला कि इस रकम को मुकुल लूथरा उर्फ पंकज नामक आरोपी ने अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर बिटकॉइन में बदल दिया और ठगी के पैसों को क्रिप्टोकरेंसी के जरिए इधर-उधर घुमाकर बैंकिंग सिस्टम और पुलिस को चकमा देने की कोशिश की।

आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहे थे, लेकिन साइबर सेल की टीम ने तकनीकी निगरानी और लगातार दबिश देकर दोनों आरोपियों अतिशाम और मुकुल लूथरा को लक्ष्मी नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी टेलीग्राम और सोशल मीडिया के जरिए पूरे देशभर में लोगों को आसान कमाई के झांसे में फंसा रहे थे। पहले छोटे-छोटे टास्क करवा कर कुछ रकम वापस करते थे ताकि भरोसा बना रहे, फिर बिटकॉइन में निवेश के नाम पर मोटी रकम ऐंठ लेते थे।

फिलहाल दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और पुलिस उनसे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है। इस केस में दर्ज FIR नंबर 44/2025 के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘महावीर कथा 3.0’ आध्यात्म और श्रद्धा का भव्य संगम बनकर उभरा, जहां भगवान महावीर के 2625 वर्ष पुराने संदेशों को नई पीढ़ी तक…

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    माननीय श्री न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव, न्यायाधीश, दिल्ली उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष, डीएसएलएसए, तथा श्री राजीव बंसल, माननीय सदस्य सचिव, डीएसएलएसए के कुशल मार्गदर्शन में 05 अप्रैल 2026 को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    सुरेंद्र फौजी गैंग को बड़ा झटका, कुख्यात बदमाश राकेश बंजारा हथियार समेत गिरफ्तार

    सुरेंद्र फौजी गैंग को बड़ा झटका, कुख्यात बदमाश राकेश बंजारा हथियार समेत गिरफ्तार

    155 मामलों का रिकॉर्ड निपटान, हेड कांस्टेबल संजय वशिष्ठ बने ‘बेस्ट इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर’

    155 मामलों का रिकॉर्ड निपटान, हेड कांस्टेबल संजय वशिष्ठ बने ‘बेस्ट इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर’

    आत्मचिंतन और संस्कृति से ही समाज को मिलती है दिशा: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

    आत्मचिंतन और संस्कृति से ही समाज को मिलती है दिशा: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

    दिल्ली में ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद