सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा भारी, द्वारका AATS ने 19 वर्षीय युवक को देशी पिस्टल के साथ दबोचा

दिल्ली। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीरें डालकर खुद को “बदमाश” दिखाने की कोशिश कर रहे एक युवक को द्वारका जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने समय रहते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक देशी सिंगल राउंड पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, द्वारका जिले में सोशल मीडिया के जरिए हथियारों का प्रदर्शन कर अपराध की मंशा रखने वाले युवकों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में AATS की टीम ने एक इंस्टाग्राम अकाउंट को चिन्हित किया, जिस पर युवक हथियार के साथ तस्वीरें पोस्ट कर रहा था और वही तस्वीर उसने व्हाट्सएप डीपी पर भी लगाई हुई थी। तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूत्रों की मदद से आरोपी की पहचान सुनिश्चित की गई।

लगातार निगरानी के बाद 31 जनवरी 2026 को AATS की टीम ने सेक्टर-17 द्वारका से 19 वर्षीय समीर को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोडेड देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना द्वारका नॉर्थ में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है और रात के समय डिलीवरी के दौरान खुद को सुरक्षित रखने के नाम पर उसने हथियार रखा हुआ था। हालांकि उसने यह भी कबूल किया कि इलाके और दोस्तों के बीच रौब जमाने के लिए वह खुद को “बदमाश” के रूप में पेश करना चाहता था, इसी मकसद से उसने हथियार के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली थीं। आरोपी ने यह भी बताया कि उसने यह हथियार मंगोलपुरी निवासी मोनू नामक व्यक्ति से लिया था, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

गिरफ्तार आरोपी समीर, पुत्र मुकेश, सुरज विहार ककरोला का रहने वाला है और उसकी उम्र 19 वर्ष है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि सोशल मीडिया के जरिए अपराध को बढ़ावा देने वालों पर सख्त लगाम लगाई जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान