अजमेर से दबोचा गया फरार आरोपी: आनंद पर्वत हत्या प्रयास कांड में बड़ी सफलता

नई दिल्ली, 11 सितम्बर 2025।
दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आनंद पर्वत थाना क्षेत्र के हत्या प्रयास मामले में फरार चल रहे आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले नौ महीनों से पुलिस की पकड़ से बचता फिर रहा था, लेकिन आनंद पर्वत थाना पुलिस की विशेष कार्रवाई में आखिरकार वह अजमेर से धर दबोचा गया।

यह मामला 17 दिसम्बर 2024 का है, जब आनंद पर्वत इलाके के प्रेम नगर में बी.ए. प्रथम वर्ष का एक छात्र अपने दोस्तों के साथ मौजूद था। उसी दौरान Himanshu @ Ravan, जो नशे की हालत में था, वहां पहुंचा और गाली-गलौज कर झगड़ा करने लगा। थोड़ी देर में उसके साथी रोशन और हिमांशु नायक भी आ गए। गर्मागर्म बहस के बाद आरोपी धमकी देकर वहां से चले गए, लेकिन कुछ समय बाद वे दोबारा लौटे। इस बार उनके साथ दीपक भी था। आरोप है कि हिमांशु @ रावण के उकसाने पर दीपक ने छात्र की पीठ में चाकू घोंप दिया और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उसके बयान पर एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस जांच में हिमांशु @ रावण को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन अन्य आरोपी लंबे समय से फरार थे। इनमें से हिमांशु नायक की तलाश में पुलिस ने कई राज्यों में लगातार छापेमारी की। पुलिस टीम ने आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स की निगरानी करते हुए उसके ठिकानों का पता लगाया। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि वह अजमेर के जादूगर कॉलोनी में छिपा हुआ है। 9 सितम्बर 2025 को पुलिस टीम ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी हिमांशु नायक (20) आनंद पर्वत के प्रेम नगर का रहने वाला है। वह दसवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ चुका है और एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी रेस्टोरेंट में काम करता था। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था।

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी निधिन वलसन ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी सफलता है और बाकी आरोपियों की तलाश भी तेज़ कर दी गई है।

  • Leema

    Related Posts

    फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति

    ( नियुक्ति – फ्यूचर फेस्ट 2026: डीपीएसआरयू में उद्योग जगत की रही उल्लेखनीय भागीदारी,आयोजन में 600 से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया ) दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (डीपीएसआरयू)…

    गोपाल मिश्रा आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, मिला एकमत जनादेश

    नई दिल्ली, 6 अप्रैल 2026: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आई.एफ.डब्ल्यू.जे.) ने आज गोपाल मिश्रा को एकमत रूप से अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया। यह निर्वाचन संघ के 27 राज्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति

    फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति

    गोपाल मिश्रा आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, मिला एकमत जनादेश

    गोपाल मिश्रा आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, मिला एकमत जनादेश

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    सुरेंद्र फौजी गैंग को बड़ा झटका, कुख्यात बदमाश राकेश बंजारा हथियार समेत गिरफ्तार

    सुरेंद्र फौजी गैंग को बड़ा झटका, कुख्यात बदमाश राकेश बंजारा हथियार समेत गिरफ्तार

    155 मामलों का रिकॉर्ड निपटान, हेड कांस्टेबल संजय वशिष्ठ बने ‘बेस्ट इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर’

    155 मामलों का रिकॉर्ड निपटान, हेड कांस्टेबल संजय वशिष्ठ बने ‘बेस्ट इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर’