आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए गन्ना उगाओ – डी पी यादव

अलीगढ l मंगलवार को श्री कृष्णा गौ सेवा समिति द्वारा संचालित कान्हा गौशाला गाव गालिबपुर गंगीरी अलीगढ़ में गन्ना उत्पादन हेतु किसान जागरुकता सम्मेलन आयोजित किया गया l सम्मेलन मै लगभग तीन सौ किसानो ने भाग लिया सम्मेलन के मुख्य अतिथि यदु ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन पूर्व सांसद एव पूर्व मंत्री डी पी यादव थे सम्मेलन की अध्यक्षता श्री कृष्णा गौ सेवा समिति के अध्यक्ष सुनहरी लाल यादव ने की, सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि मैने माननीय डी पी यादव जी से अपील की थी कि गंगीरी और दादो क्षेत्र के किसान बहुत पिछड़े गरीब है ओर इनकी फसलो का सही मूल्य किसानों को नही मिल पाता है इस सम्बन्ध में माननीय डी पी यादव कोई कदम उठाए l डी पी यादव ने किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा कि यहां के किसानो की हर समस्या मेरी समस्या है में यहां के किसानों की हर सभंव मदद करूगा अगर किसान अपने खेतो में गन्ना उगाते है तो यहां के किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी l उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानो की आर्थिक स्थिति का जिक्र किया कि गन्ना खेती से वहां के किसान सम्पन्न है और उनके जीवन के लिए हर सुख सुविधा मौजूद है अगर यहां के किसान भी गन्ने की खेती करें तो उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और शुगर मिल के अधिकारी गन्ना बोने मै किसानो की हर सभंव मदद करेंगे और उत्पादन के उपरांत जहां भी आपकी गन्ना की फसल होगी उसी जगह नगद पैसा देकर वही से गन्ना उठवा लैगे अगर गन्ना खेती अधिक मात्रा होगी तो जरूरत पड़ी तो काटा भी लगवा दिया जायेगा l इस मौके पर अलीगढ़ महासभा के अध्यक्ष विनय यादव,भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष जगदीश यादव, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष कासगंज कृष्णा यादव, जिलाध्यक्ष अभिषेक, जिला पंचायत सदस्य एटा मुकेश यादव, भी उपस्थित थे अथितियों के रूप में आर एन यादव, हरिओम यदुवंशी, एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट सोराज सिंह यादव, सूरज यादव उपस्थित थे l

  • Leema

    Related Posts

    डीएस डोसा फैक्ट्री ने पूरे किए शानदार आठ साल, मनाया आठवां स्थापना दिवस

    डीएस डोसा फैक्ट्री लिमिटेड ने अपने आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में राजनीति, प्रशासन और फ़िल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियों…

    नायब सैनी ने ली हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 13 मंत्रियों ने भी संभाली जिम्मेदारी

    हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से सरकार बनाई है। पंचकूला में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नायब सैनी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीएस डोसा फैक्ट्री ने पूरे किए शानदार आठ साल, मनाया आठवां स्थापना दिवस

    • By Leema
    • October 17, 2024
    डीएस डोसा फैक्ट्री ने पूरे किए शानदार आठ साल, मनाया आठवां स्थापना दिवस

    नायब सैनी ने ली हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 13 मंत्रियों ने भी संभाली जिम्मेदारी

    • By Leema
    • October 17, 2024
    नायब सैनी ने ली हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 13 मंत्रियों ने भी संभाली जिम्मेदारी

    दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात अपराधी आकाश उर्फ अक्कू गिरफ्तार

    • By Leema
    • October 17, 2024
    दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात अपराधी आकाश उर्फ अक्कू गिरफ्तार

    दिल्ली में मोबाइल टावर चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 24 घंटे में फरारी के बाद फिर दबोचा

    • By Leema
    • October 17, 2024
    दिल्ली में मोबाइल टावर चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 24 घंटे में फरारी के बाद फिर दबोचा

    दिल्ली के गोविंदपुरी में लाखों की चोरी देखें आरोप किस पर लगा।

    • By Leema
    • October 17, 2024
    दिल्ली के गोविंदपुरी में लाखों की चोरी देखें आरोप किस पर लगा।

    दिल्ली पुलिस ने नरेला से लापता 15 वर्षीय लड़की को मध्य प्रदेश से किया बरामद

    • By Leema
    • October 16, 2024
    दिल्ली पुलिस ने नरेला से लापता 15 वर्षीय लड़की को मध्य प्रदेश से किया बरामद