कुछ ही घंटों में सुलझा चाकूबाजी कांड, ई-रिक्शा और हथियार भी बरामद

नई दिल्ली, 11 सितम्बर 2025।
पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में हुई चाकूबाजी की गुत्थी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। इस वारदात में शामिल एक आरोपी और छह सीसीएल्स (किशोर) को पुलिस ने दबोच लिया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू पीड़ित की पीठ में ही धंसा रह गया था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा और हथियार भी बरामद कर लिया है।

घटना 9 और 10 सितंबर की दरमियानी रात की है, जब 18 वर्षीय प्रिंस राठी, निवासी जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश), अपने दो दोस्तों के साथ निरमन विहार मेट्रो स्टेशन के पास से गुजर रहा था। उसी दौरान ई-रिक्शा में सवार कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई, जो अचानक हिंसक झगड़े में बदल गई। देखते ही देखते युवकों ने प्रिंस पर हमला कर दिया और चाकू से वार करके मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में प्रिंस को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया—स्पेशल स्टाफ, एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड और प्रीत विहार थाना पुलिस ने मिलकर ऑपरेशन शुरू किया। एसीपी पवन कुमार की अगुवाई में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और इलाके में रातभर छापेमारी की। हालांकि कई कैमरे बंद मिले और दुकानें भी बंद थीं, बावजूद इसके सतत प्रयासों और स्थानीय पूछताछ से पुलिस को सुराग मिला और आखिरकार 28 वर्षीय आरोपी धरमबीर और छह किशोरों को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और उसके साथी ई-रिक्शा से घूम रहे थे, तभी उनकी प्रिंस और उसके दोस्तों से बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। पकड़े गए सभी किशोर स्कूल छोड़ चुके हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने में पुलिस टीम ने रातभर मेहनत की और बेहद कम समय में मामले को सुलझा लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति

    ( नियुक्ति – फ्यूचर फेस्ट 2026: डीपीएसआरयू में उद्योग जगत की रही उल्लेखनीय भागीदारी,आयोजन में 600 से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया ) दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (डीपीएसआरयू)…

    गोपाल मिश्रा आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, मिला एकमत जनादेश

    नई दिल्ली, 6 अप्रैल 2026: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आई.एफ.डब्ल्यू.जे.) ने आज गोपाल मिश्रा को एकमत रूप से अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया। यह निर्वाचन संघ के 27 राज्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति

    फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति

    गोपाल मिश्रा आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, मिला एकमत जनादेश

    गोपाल मिश्रा आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, मिला एकमत जनादेश

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    सुरेंद्र फौजी गैंग को बड़ा झटका, कुख्यात बदमाश राकेश बंजारा हथियार समेत गिरफ्तार

    सुरेंद्र फौजी गैंग को बड़ा झटका, कुख्यात बदमाश राकेश बंजारा हथियार समेत गिरफ्तार

    155 मामलों का रिकॉर्ड निपटान, हेड कांस्टेबल संजय वशिष्ठ बने ‘बेस्ट इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर’

    155 मामलों का रिकॉर्ड निपटान, हेड कांस्टेबल संजय वशिष्ठ बने ‘बेस्ट इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर’