जबरन वसूली के आरोप में युवक की लाठी-डंडों और हथौड़े से पीट-पीटकर की हत्या, प्राइवेट पार्ट में घुसाया डंडा, 4 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 4 सितम्बर : जबरन वसूली के आरोप में एक युवक की लाठी-डंडों और हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला ज्योति नगर इलाके की है जहां मृतक सोनी कटारिया है। परिजनों का आरोप है कि पिटाई करने के बाद आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पाकर करते हुए सोनी के प्राइवेट पार्ट में डंडा घुसा दिया। सोनी का दोस्त काले इलाके में अवैध पार्किंग चलाता है। आरोप है कि इलाके का बदमाश विवेक उर्फ भूरी काले की पार्किंग से वसूली करता था। सोनी ने इसका विरोध किया तो इसलिए उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में चार आरोपी सचिन शर्मा, देवेश शर्मा, अश्वनी शर्मा और किन्नर अमित को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक सोनी परिवार के साथ ज्योति नगर की अमर कालोनी में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा तीन भाई हैं। सोनी फिलहाल अविवाहित था। परिजनों ने बताया कि वह शिक्षा मंत्रालय में अस्थायी कर्मचारी के रूप में नौकरी कर रहा था। इनका दोस्त काले अमर कालोनी में अवैध पार्किंग चलाता है।एक सितंबर को काले का जन्मदिन था। उसने पार्किंग में एक पार्टी रखी थी, जिसमें काले का दोस्त सोनी व अनूप शामिल हुए थे। पार्टी के दौरान तीनों ने शराब पी। आरोप है कि काले ने अपने दोस्तों को बताया कि ज्योति नगर थाने का घोषित बदमाश विवेक उर्फ भूरी उससे जबरन वसूली कर रहा है। वसूली न देने पर पार्किंग बंद करवाने की धमकी देता है।यह बात सुनकर सोनी को गुस्सा आ गया और उसने विवेक को गालियां देना शुरू कर दी। यह बात कुछ ही देर बाद विवेक को पता चल गई। आरोप है कि वह अपने साथियों के साथ पार्किंग पर पहुंच गया। उस समय अनूप और सोनी बाइक से घर लौट रहे थे। आरोपियों ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया।अनूप तो वहां से भाग गया, लेकिन आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों व हथौड़े से हमला कर दिया। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर डंडे से प्रहार किया। इसके बाद आरोपी सोनी को मरा हुआ समझकर फरार हो गए। सोनी को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विवेक उर्फ भूरी और उसके साथी धीरज शर्मा की तलाश की जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सोनी का शव परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस परिजनों के आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज से पड़ताल की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में इस महीने राजधानी के बस बेड़े में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद