दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार किया अवैध हथियार सप्लाई करने वाला घोषित अपराधी

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों के सप्लायर और निर्माता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान समन्द्दीन उर्फ सम्मन के रूप में हुई है, जिसे 2022 में द्वारका कोर्ट के आदेश पर घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम समन्द्दीन की तलाश में लंबे समय से जुटी हुई थी। हेड कांस्टेबल अक्षय सोलंकी और विकास लगातार उस पर काम कर रहे थे। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के नेतृत्व और एसीपी पवन कुमार के मार्गदर्शन में टीम ने तकनीकी निगरानी और मानव खुफिया के जरिए यह पता लगाया कि आरोपी राजस्थान के डीग इलाके में छिपा हुआ है।

आरोपी को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई जिसमें एएसआई संजय कुमार, हेड कांस्टेबल अक्षय सोलंकी, विकास ढांकर, भूपेंद्र और सचिन तोमर शामिल थे। टीम को यह जानकारी मिली कि आरोपी सराय काले खां, दिल्ली में किसी से मिलने आने वाला है। इसके बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाकर उसे सफलतापूर्वक दबोच लिया।

पूछताछ के दौरान समन्द्दीन ने खुलासा किया कि वह राजस्थान के डीग का रहने वाला है। पहले वह दिहाड़ी मजदूरी करता था, लेकिन 2008-09 में उसने अपने भाई मामन्द्दीन उर्फ मम्मन के साथ मिलकर देसी कट्टा बनाने का काम शुरू किया। जंगलों में उनका एक अवैध हथियार निर्माण केंद्र था। उसके खिलाफ दिल्ली, डीग और फरोजपुर झिरका में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदलता रहा और मजदूरी की आड़ में छिपा हुआ था।

आरोपी समन्द्दीन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत दिल्ली और आसपास के राज्यों में तीन मामले दर्ज हैं।

डीसीपी संजय कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी से अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क पर एक बड़ी चोट पहुंची है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार