दिल्ली में बिजली कटौती पर सियासी संग्राम, बिजली मंत्री आशीष सूद ने आप पर किया पलटवार

दिल्ली में बिजली कटौती को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। गुरुवार को बिजली मंत्री आशीष सूद ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए आम आदमी पार्टी और नेता प्रतिपक्ष आतिशी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीते दस वर्षों में दिल्ली में 51,958 बार पांच घंटे से अधिक बिजली कटौती हुई, यानी औसतन हर दिन 14 बार बिजली गई। इसके बावजूद विपक्ष झूठे दावे कर रहा है और सरकार इस पर कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रही है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जब विधानसभा में बिजली कटौती पर चर्चा होनी थी, तब खुद विपक्ष के नेता सदन से नदारद थे। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी बिजली नेटवर्क बिना रखरखाव के नहीं चल सकता, लेकिन विपक्ष झूठी सूचनाएं फैलाकर जनता को भ्रमित कर रहा है।

आशीष सूद ने खुलासा किया कि पूर्व ऊर्जा मंत्री आतिशी मार्लेना ने खुद स्वीकार किया था कि दिल्ली के कई इलाकों में तीन-चार घंटे की बिजली कटौती हो रही थी। 2023 की ग्रीष्मकालीन समीक्षा बैठक में भी उन्होंने उन इलाकों की रिपोर्ट मांगी थी, जहां बार-बार बिजली गुल हो रही थी। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी यह दावा कर रही है कि उनके कार्यकाल में एक मिनट की भी बिजली कटौती नहीं हुई, तो इसका मतलब यह है कि उन्होंने जरूरी बिजली रखरखाव ही नहीं करवाया। उन्होंने इसे राजनीतिक अवसरवाद करार दिया और चेतावनी दी कि झूठी सूचनाएं फैलाने वालों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत सख्त कार्रवाई होगी।

ऊर्जा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि अब से किसी भी शेड्यूल्ड बिजली कटौती की पहले से सूचना दी जाएगी। सरकार ने ट्रांसफार्मरों को बदलने और जलभराव से करंट लगने की घटनाएं रोकने के लिए संवेदनशील इलाकों की पहचान शुरू कर दी है। इसके अलावा, उलझे हुए ओवरहेड बिजली तारों को हटाने के लिए बड़ा बजट आवंटित किया गया है और इस परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है।

दिल्ली की बिजली मांग इस गर्मी में 9,200 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले साल 8,600 मेगावाट थी। सरकार लोड बैलेंसिंग, कंट्रोल सेंटर की स्थापना और पावर पर्चेज एग्रीमेंट्स की समीक्षा कर रही है ताकि गर्मी के दौरान बिजली संकट न हो। ऊर्जा मंत्री ने जनता को आश्वासन दिया कि अगले एक साल के भीतर दिल्ली की बिजली व्यवस्था में व्यापक सुधार दिखेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

  • Leema

    Related Posts

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    हाल ही में आयोजित एक एआई समिट में प्रदर्शित रोबोट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में बुधवार को Tilak Marg Police Station में एक औपचारिक शिकायत…

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 18 फरवरी 2026:दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बड़े स्तर पर चलाए जा रहे फर्जी कमेटी घोटाले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी चंदरदीप चमोली उर्फ ‘मास्टर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    • By Leema
    • February 18, 2026
    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    • By Leema
    • February 18, 2026
    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    • By Leema
    • February 18, 2026
    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया