पूर्वी दिल्ली में मोबाइल झपटमार और वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार चोरी की स्कूटी और दो मोबाइल फोन बरामद

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने दो शातिर झपटमार और वाहन चोरों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके कब्जे से चार चोरी की स्कूटी और दो झपटे हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में झपटमारी और वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर नशे की लत पूरी करते थे।
19 जुलाई को कृष्णा नगर निवासी समीर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह टीएसआर चालक है और आनंद विहार स्थित ईडीएम मॉल के पार्किंग में अपनी गाड़ी खड़ी कर मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी पीछे से आए एक स्कूटी सवार ने उसका फोन झपट लिया और गाजीपुर सब्जी मंडी की तरफ भाग गया। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुलिस को पता चला कि वारदात में इस्तेमाल स्कूटी सीमापुरी थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। तकनीकी जांच और लोकल मुखबिरों की मदद से पुलिस टीम आनंद विहार झुग्गियों तक पहुंची और वहां से दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय मनजीत तोमर और 19 वर्षीय आकाश के रूप में हुई है। पूछताछ में मनजीत ने EDM मॉल के पास हुई मोबाइल झपटमारी की बात कबूल की और बताया कि उसने चुराया हुआ वीवो मोबाइल आकाश को बेचने के लिए दिया था। आकाश ने यह फोन महाराजपुर निवासी संदीप को 2300 रुपये में बेच दिया था।

पुलिस ने आकाश के घर से एक रेडमी मोबाइल भी बरामद किया है। मनजीत की निशानदेही पर पुलिस ने आनंद विहार के विवेकानंद स्कूल के पास से दो और चोरी की स्कूटी भी बरामद की हैं। पूछताछ में पता चला कि ये स्कूटी सीमापुरी और मधु विहार थाना क्षेत्र से चोरी की गई थीं। आरोपी चोरी के दोपहिया वाहन इस्तेमाल कर झपटमारी करते थे और वारदात के बाद उन्हें सुनसान जगहों पर छुपा देते थे। पकड़े गए मनजीत पर पहले से दिल्ली में झपटमारी, चोरी और लूट के 12 केस दर्ज हैं जबकि आकाश पहली बार पकड़ा गया है। दोनों नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए वारदातें करते थे।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि सुनसान इलाकों में मोबाइल फोन का इस्तेमाल सावधानी से करें और दोपहिया वाहनों पर सुरक्षा ताले या जीपीएस लगवाएं। साथ ही बिना नंबर प्लेट की दोपहिया गाड़ियों और संदिग्ध लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि ऐसे अपराधों पर लगाम लगाई जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    भारत मंडपम में शुरू हुआ AAHAR 2026, 17 देशों के 1800 से अधिक प्रदर्शक जुटे

    नई दिल्ली के भारत मंडपम में खाद्य और हॉस्पिटैलिटी उद्योग के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में से एक AAHAR 2026 का भव्य आगाज़ हुआ। इस पांच दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य…

    5 साल से फरार पैरोल जंपर ‘योगेश उर्फ टिल्लू’ गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

    द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी और पैरोल जंपर योगेश उर्फ टिल्लू को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत मंडपम में शुरू हुआ AAHAR 2026, 17 देशों के 1800 से अधिक प्रदर्शक जुटे

    • By Leema
    • March 12, 2026
    भारत मंडपम में शुरू हुआ AAHAR 2026, 17 देशों के 1800 से अधिक प्रदर्शक जुटे

    5 साल से फरार पैरोल जंपर ‘योगेश उर्फ टिल्लू’ गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

    • By Leema
    • March 12, 2026
    5 साल से फरार पैरोल जंपर ‘योगेश उर्फ टिल्लू’ गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

    द्वारका में हरियाणा से लाई जा रही 1500 क्वार्टर अवैध शराब के साथ सप्लायर गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त

    • By Leema
    • March 12, 2026
    द्वारका में हरियाणा से लाई जा रही 1500 क्वार्टर अवैध शराब के साथ सप्लायर गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त

    दिल्ली पुलिस / क्राइम एवं जी जी आई पी यूनिवर्सिटी की प्रधान भागीदारी के साथ ड्रग्स सेवन उन्मूलन पर हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जेएसएस

    • By Leema
    • March 12, 2026
    दिल्ली पुलिस / क्राइम एवं जी जी आई पी यूनिवर्सिटी की प्रधान भागीदारी के साथ ड्रग्स सेवन उन्मूलन पर हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जेएसएस

    देवेश चंद्र श्रीवास्तव, आईपीएस विशेष पुलिस आयुक्त पुलिस ही है ड्रग्स फ्री दिल्ली 2027 अभियान के प्रेरणा स्त्रोत : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति

    • By Leema
    • March 12, 2026
    देवेश चंद्र श्रीवास्तव, आईपीएस विशेष पुलिस आयुक्त पुलिस ही है ड्रग्स फ्री दिल्ली 2027 अभियान के प्रेरणा स्त्रोत : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता