महरोली पार्षद दंपति पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, दुकानदारों का हंगामा तेज़

महरोली में आम आदमी पार्टी की पार्षद रेखा चौधरी और उनके पति महेंद्र चौधरी के खिलाफ भ्रष्टाचार और अवैध कब्ज़े के आरोपों को लेकर सैकड़ों गरीब दुकानदारों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि तहबाज़ारी के नाम पर दुकानदारों से 80 हजार से 1 लाख रुपये तक वसूले गए और भरोसा दिलाया गया कि उनकी दुकानें पक्की करा दी जाएँगी। लेकिन 9 सितंबर को हुए डिमोलिशन में अवैध दुकानें तोड़ दी गईं। इसके बाद दुकानदारों ने अपने पैसे की वापसी की मांग उठाई और पार्षद दंपति पर ठगी का आरोप लगाया।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि महेंद्र चौधरी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें दिल्ली शराब घोटाला, गोवा हवाला और एमसीडी हैल्थ विभाग की ज़मीन पर कब्ज़ा शामिल है। यही नहीं, 2024 में एमसीडी डीसी द्वारा आदेश के बावजूद आज तक अवैध कब्ज़ा हटवाया नहीं गया।

पूर्व निगम पार्षद आरती सिंह यादव के नेतृत्व में हुए इस विरोध में मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, पूर्व अध्यक्ष पवन चौधरी, उषा शर्मा, सोहन सिंह, देवेंद्र सेजवाल, सुनील सनसनवाल और डॉ. अशोक मान, दीप्ति शाक्य सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि महेंद्र चौधरी ने एमसीडी के मुख्य नाले पर पक्की दुकानें और हैल्थ विभाग की ज़मीन पर अपना ऑफिस बनवाया और गरीबों को डराकर दुकान किराए पर दीं। वहीं दुकानदार जमना ने आरोप लगाया कि उनसे लोहे की शटर वाली दुकान दिलाने के नाम पर 80 हजार रुपये लिए गए, जबकि वे पिछले 15 वर्षों से बिना किसी रुकावट दुकान लगाती आ रही थीं।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने सुस्त प्रशासन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गरीब दुकानदारों को न्याय नहीं मिला और अवैध कब्ज़े पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और बड़ा किया जाएगा।
दिल्ली से विजय गौड़ ब्यूरो चीफ की विशेष रिपोर्ट

  • Leema

    Related Posts

    फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति

    ( नियुक्ति – फ्यूचर फेस्ट 2026: डीपीएसआरयू में उद्योग जगत की रही उल्लेखनीय भागीदारी,आयोजन में 600 से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया ) दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (डीपीएसआरयू)…

    गोपाल मिश्रा आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, मिला एकमत जनादेश

    नई दिल्ली, 6 अप्रैल 2026: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आई.एफ.डब्ल्यू.जे.) ने आज गोपाल मिश्रा को एकमत रूप से अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया। यह निर्वाचन संघ के 27 राज्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति

    फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति

    गोपाल मिश्रा आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, मिला एकमत जनादेश

    गोपाल मिश्रा आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, मिला एकमत जनादेश

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    सुरेंद्र फौजी गैंग को बड़ा झटका, कुख्यात बदमाश राकेश बंजारा हथियार समेत गिरफ्तार

    सुरेंद्र फौजी गैंग को बड़ा झटका, कुख्यात बदमाश राकेश बंजारा हथियार समेत गिरफ्तार

    155 मामलों का रिकॉर्ड निपटान, हेड कांस्टेबल संजय वशिष्ठ बने ‘बेस्ट इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर’

    155 मामलों का रिकॉर्ड निपटान, हेड कांस्टेबल संजय वशिष्ठ बने ‘बेस्ट इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर’