शंकरदयाल सिंह में देश के प्राचीन गौरव को पुन: हासिल करने की आकांक्षा थी : मनोज सिन्हा उपराज्यपाल जम्मू कश्मीर

साहित्यकार, दार्शनिक, राजनेता एवं सांसद रहे स्वर्गीय डॉ. शंकरदयाल सिंह की जन्मजयंती के मौके पर
शंकर संस्कृति प्रतिष्ठान के तत्त्वाधान में डॉ० शंकर दयाल सिंह व्याख्यान माला कार्यक्रम का भव्य समारोह सभागार एनडीएमसी कन्वेन्शन सेंटर मैं आयोजित किया गया व्याख्यान का विषय था “हमारी जरूरतें और चाहतें”

इस कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉक्टर शंकर दयाल सिंह की सुपुत्री डॉ० रश्मि सिंह आईएएस प्रिन्सिपल रेज़िडेंट कमिशनर एवं सेक्रेटेरी उच्च एजुकेशंज़ जम्मू कश्मीर ने किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजन कुमार सिंह ने
की ।

इस अवसर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर
के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज कहा किभारत कभी अतिवाद की गिरफ्त में नहीं रहा है और यहां आध्यात्मिक ज्ञान से भौतिक इच्छाओं एवं आकांक्षाओं पर संतुलन साधा गया है और यहीं से विश्व को सम्यक जीवन जीते हुए ऐश्वर्य एवं समृद्धि के लिए सन्मार्ग पर चलने के दर्शन का उपहार मिला है।

श्री सिन्हा ने स्वर्गीय शंकरदयाल सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक संत साहित्यकार, राजनेता, प्रखर राष्ट्रवादी और ऐसे विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व थे जिनमें देश के प्राचीन गौरव को पुन: हासिल करने की आकांक्षा थी और उन्हें सृष्टि के प्रति अपने कर्त्तव्य का बोध था और उनका मानना था कि यदि इस कर्त्तव्य के प्रति हमारी सभ्यता में यह बोध ना होता तो भारत की सभ्यता इतनी विकसित कभी नहीं होती और ना ही तमाम विरोधाभासों एवं टकरावों के बावजूद जीवंत होती। उन्होंने कहा कि भारत एक समय ज्ञान एवं उद्योग दोनों का बड़ा केन्द्र था। अन्य देशों से लोग केवल व्यापार के लिए नहीं बल्कि शिक्षा एवं अध्यात्म के लिए भी आते थे। ऐश्वर्य एवं समृद्धि के लिए सन्मार्ग पर चलें, ऐसा भारत की भूमि ने ही सिखाया है। हमारे वैज्ञानिक आध्यात्मिक चिंतन के साथ ऋषि ही थे। उनके अंतरतम में भौतिकता नहीं थी। भारत ने दुनिया को सम्यक जीवन का बहुत बड़ा उपहार दिया है।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने भारत ही नहीं अपितु वैश्विक समाज में अशांति एवं असंतोष के कारणों का उल्लेख किया और कहा कि यह युग कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का है लेकिन हमें आरआई यानी ऋषि बुद्धिमत्ता की ओर जाना होगा। उन्होंने इंटरनेट एवं मोबाइल काे सामाजिक ताने बाने एवं पारिवारिक संबंधों का सबसे बड़ा शत्रु बताते हुए कहा कि पहले लोगों को सोमवार मंगलवार गुरुवार आदि के व्रत रखने के लिए कहा जाता है और आज हमें मोबाइल व्रत धारण करने की जरूरत है।

कार्यक्रम की संयोजिका एवं डॉक्टर रश्मि सिंह आईएएस ने ब्यूरो चीफ़ विजय गौड़ को बताया कि शंकर दयाल सिंह लोकसभा व राज्यसभा दोनों के सदस्य रहे चूँकि मूलतः वेएक साहित्यकार थे शंकर दयाल सिंह विभिन्न देशों व स्थानों की यात्रा लेखों के माध्यम से अपनेपाठको को भी उन स्थानों का परिचय लगातार करते रहे। सोवियत संघ की राजधानी मास्को से लेकर सूरीनाम और त्रिनिदाद तक की महत्वपूर्ण यात्राओंके वृतांत पढ़कर हमे यह लगता ही नहीं कि शंकर दयाल सिंह हमारे बीच नहींहै।
राष्ट्रभाषा हिंदी के लिए शंकर दयाल सिंह ने आजीवन संघर्ष किया , उन्हें सन1993 में हिंदी सेवा के लिए अनन्तगोपाल सेवडे हिंदी सम्मान तथा सन1995 में गाडगिल राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त उनकोभारतवर्ष से कई संस्थाओं, संगठनों व राज्य – सरकारों से अनेको पुरस्कारप्राप्त हुए। शंकर दयाल सिंह जी की स्मृति में जनभाषा सम्मान दिया जाताहै। इसके अंतगर्त Rs1 लाख का पुरस्कार विभिन्न संस्थाओं / व्यक्तियों कोअबतक दिया जा चूका है। इसी क्रम में अब बनारस हिन्दू विश्वविधालय(BHU ) में डॉ शंकर दयाल सिंह जी के नाम पर एक फ़ेलोशिप आरम्भकिया गया है।बिहार सरकार ने शंकर दयाल सिंह के गृह स्थान देव, जिला औरंगाबाद(बिहार) की एक महत्वपूर्ण सड़क का नामकरण उनकी स्मृति में किया है। राष्ट्रीय उच्च पथ -2 पर स्तिथ देव मोड़ से शुरू होकर भवानीपुर गावं तक कीसड़क डॉ शंकर दयाल सिंह पथ के नाम से जानी जाती है। यही सड़क आगेदेव स्थित सूर्य मंदिर तक चली जाती है, जहा वर्ष में दो बार छठ के अवसरपर बड़ा मेला लगता है। भवानीपुर गावँ जो की देव ब्लॉक स्थित है शंकरदयाल सिंह जी का जन्म स्थान है। यही उनका बचपन बीता। भारत सरकारके भारी उद्योग एवं लोक उपक्रम मंत्रालय ने देश भर के लोक उपक्रमों मेंराजभाषा के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए शंकर दयाल सिंह राजभाषापुरस्कार भी दिया जा रहा है। ज्ञातव्य है की शंकर दयाल सिंह जी संसदीयराजभाषा समिति की तीसरी उपसमिति के संयोजक और फिर संसदीयराजभाषा समिति के उपाध्यक्ष के तौर पर इन संस्थाओं में राजभाषा के प्रयोगको लेकर बेहद प्रयत्नशील रहे थे। यह पुरस्कार हरेक वर्ष हिंदी दिवस परराजभाषा के क्षेत्र में श्रेष्ठतम योगदान के लिए किसी लोक उपक्रम को दिया जाता है।

इस मौके पर दिवंगत राजनेता के कृतित्व पर एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया।

नई दिल्ली से ब्यूरो चीफ विजय गौड़ की विशेष रिपोर्ट

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त

    द्वारका जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक अंतरराज्यीय सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमर्शियल तीन पहिया…

    ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ में बड़ी सफलता, शातिर लुटेरा दो साथियों सहित गिरफ्तार; स्नैचिंग के दो केस सुलझे

    शाहदरा जिले की एएसबी सेल ने ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ के तहत कार्रवाई करते हुए एक शातिर लुटेरे को उसके दो साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त

    • By Leema
    • February 19, 2026
    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त

    ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ में बड़ी सफलता, शातिर लुटेरा दो साथियों सहित गिरफ्तार; स्नैचिंग के दो केस सुलझे

    • By Leema
    • February 19, 2026
    ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ में बड़ी सफलता, शातिर लुटेरा दो साथियों सहित गिरफ्तार; स्नैचिंग के दो केस सुलझे

    ज्योति नगर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लूटी गई ज्वेलरी, चाकू और बाइक बरामद

    • By Leema
    • February 19, 2026
    ज्योति नगर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लूटी गई ज्वेलरी, चाकू और बाइक बरामद

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    • By Leema
    • February 18, 2026
    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार