शादीपुर फ्लाईओवर के पास हथियार के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली के पटेल नगर इलाके में पुलिस की सतर्कता ने एक कुख्यात बदमाश को दबोच लिया। आनंद पर्वत थाने का घोषित बद कैरेक्टर (BC) विनोद उर्फ टीनू को शादीपुर फ्लाईओवर के पास से अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

15 मार्च की देर रात गश्त के दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक सक्रिय अपराधी इलाके में हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले से ही स्नैचिंग, लूट और आर्म्स एक्ट समेत 11 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है और उसके नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में हथियार सप्लायर गैंग का भंडाफोड़, 3 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर स्पेशल स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम पिछले कुछ समय से…

    सरकारी अफसर बनकर लूट करने वाला गिरोह पकड़ा, CCTV से खुला राज

    दिल्ली के कमला मार्केट इलाके में पुलिस ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर यात्रियों को लूटने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में हथियार सप्लायर गैंग का भंडाफोड़, 3 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद

    • By Leema
    • March 17, 2026
    दिल्ली में हथियार सप्लायर गैंग का भंडाफोड़, 3 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद

    शादीपुर फ्लाईओवर के पास हथियार के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 17, 2026
    शादीपुर फ्लाईओवर के पास हथियार के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

    सरकारी अफसर बनकर लूट करने वाला गिरोह पकड़ा, CCTV से खुला राज

    • By Leema
    • March 17, 2026
    सरकारी अफसर बनकर लूट करने वाला गिरोह पकड़ा, CCTV से खुला राज

    U.P.S.C (सिविल सर्विस) 2026 में चयनित प्रतिभाओं का भव्य अभिनंदन किया। श्री कृष्णा यादव महासभा

    • By Leema
    • March 16, 2026
    U.P.S.C (सिविल सर्विस) 2026 में चयनित प्रतिभाओं का भव्य अभिनंदन किया। श्री कृष्णा यादव महासभा

    लोक कल्याण कप 2026 का खिताब दिल्ली सरकार XI के नाम, MCD XI को 48 रनों से हराया

    • By Leema
    • March 16, 2026
    लोक कल्याण कप 2026 का खिताब दिल्ली सरकार XI के नाम, MCD XI को 48 रनों से हराया

    LPG को लेकर घबराने की जरूरत नहीं: मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा का सख्त संदेश, जमाखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 15, 2026
    LPG को लेकर घबराने की जरूरत नहीं: मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा का सख्त संदेश, जमाखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई