सरकारी कर्मचारी से मारपीट कर सोने की चेन लूटने वाले तीन बदमाश घंटे भर में गिरफ्तार, वारदात की चेन बरामद

द्वारका जिले के थाना मोहन गार्डन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरकारी कर्मचारी से मारपीट कर सोने की चेन लूटने वाले तीन आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटी गई करीब 11 ग्राम वजनी सोने की चेन भी बरामद कर ली है। इस कार्रवाई को एसएचओ इंस्पेक्टर मुकेश अंतिल की टीम ने अंजाम दिया।

घटना 20-21 फरवरी 2026 की दरमियानी रात की है। पीसीआर कॉल के माध्यम से सूचना मिली कि भगवती गार्डन एक्सटेंशन निवासी एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर चेन छीन ली गई है। सूचना मिलते ही एसआई राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ द्वारका मोड़ स्थित घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पीड़ित अभिषेक हुड्डा ने बताया कि वह अपनी कार से घर लौट रहे थे। मोर साहब रेस्टोरेंट के पास तीन युवकों ने उन्हें रोककर मारपीट की और उनकी सोने की चेन लूटकर फरार हो गए।

पीड़ित के बयान पर थाना मोहन गार्डन में एफआईआर संख्या 49/26 भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसीपी नजफगढ़ प्रक्षय कुमार सिंह के मार्गदर्शन और एसएचओ मुकेश अंतिल की निगरानी में हेड कांस्टेबल जितेंद्र, राकेश और धर्मेंद्र की टीम गठित की गई। टीम ने मोहन गार्डन, बिंदापुर और रन्होला क्षेत्रों में लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई।

आखिरकार पुलिस ने मोहर सिंह, गौरव उर्फ गोलू और करण को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर लूटी गई सोने की चेन बरामद कर ली गई। जांच में सामने आया कि मोहर सिंह पहले से 14 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जबकि गौरव उर्फ गोलू के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय लुटेरों को कड़ा संदेश गया है। मामले की आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित आपराधिक गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    U.P.S.C (सिविल सर्विस) 2026 में चयनित प्रतिभाओं का भव्य अभिनंदन किया। श्री कृष्णा यादव महासभा

    नई दिल्ली।श्री कृष्णा यादव महासभा (रजि.) द्वारा आज कांस्टीट्यूशन क्लब रफी मार्ग नई दिल्ली मेंं U.P.S.C (सिविल सर्विस) 2026 में चयनित प्रतिभाओ के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया…

    लोक कल्याण कप 2026 का खिताब दिल्ली सरकार XI के नाम, MCD XI को 48 रनों से हराया

    CWG क्रिकेट ग्राउंड, अक्षरधाम में खेले गए फाइनल में सनी चंद्रा बने मैन ऑफ द मैच, आचार्य विक्रमादित्य ने कराया टॉस और समाजसेवी संजीव गुप्ता ने दी ट्रॉफी नई दिल्ली।लोक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    U.P.S.C (सिविल सर्विस) 2026 में चयनित प्रतिभाओं का भव्य अभिनंदन किया। श्री कृष्णा यादव महासभा

    • By Leema
    • March 16, 2026
    U.P.S.C (सिविल सर्विस) 2026 में चयनित प्रतिभाओं का भव्य अभिनंदन किया। श्री कृष्णा यादव महासभा

    लोक कल्याण कप 2026 का खिताब दिल्ली सरकार XI के नाम, MCD XI को 48 रनों से हराया

    • By Leema
    • March 16, 2026
    लोक कल्याण कप 2026 का खिताब दिल्ली सरकार XI के नाम, MCD XI को 48 रनों से हराया

    LPG को लेकर घबराने की जरूरत नहीं: मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा का सख्त संदेश, जमाखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 15, 2026
    LPG को लेकर घबराने की जरूरत नहीं: मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा का सख्त संदेश, जमाखोरों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    ओडिशा पर्ब 2026 में दिखी संस्कृति की झलक, कपिल मिश्रा बोले— दिल्ली बन रही ‘मिनी भारत’ की पहचान

    • By Leema
    • March 15, 2026
    ओडिशा पर्ब 2026 में दिखी संस्कृति की झलक, कपिल मिश्रा बोले— दिल्ली बन रही ‘मिनी भारत’ की पहचान

    इंदौर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान

    • By Leema
    • March 14, 2026
    इंदौर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान

    भारत मंडपम में शुरू हुआ AAHAR 2026, 17 देशों के 1800 से अधिक प्रदर्शक जुटे

    • By Leema
    • March 12, 2026
    भारत मंडपम में शुरू हुआ AAHAR 2026, 17 देशों के 1800 से अधिक प्रदर्शक जुटे