13 दिन की मशक्कत के बाद NSG जवान को कुचलने वाला हिट एंड रन केस सुलझा, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

दिल्ली के आरके पुरम इलाके में 9 जुलाई की सुबह तड़के एक NSG जवान को कार से टक्कर मारकर भाग जाने वाले ड्राइवर को पुलिस ने आखिरकार 13 दिन की कड़ी मेहनत के बाद पकड़ लिया है। इस हिट एंड रन मामले ने दिल्ली पुलिस के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी थी क्योंकि घटनास्थल पर कोई चश्मदीद मौजूद नहीं था और घायल जवान को गंभीर हालत में एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराना पड़ा था।

जानकारी के मुताबिक, घायल की पहचान नरेंद्र सिंह के तौर पर हुई थी, जो नेशनल सिक्योरिटी गार्ड में तैनात हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब नरेंद्र सिंह सुबह की सैर पर निकले थे और RTR मार्ग की सर्विस लेन में टहल रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार मारुति अर्टिगा कार ने उन्हें टक्कर मारी और आरोपी मौके से फरार हो गया।

इस केस को सुलझाने के लिए थाना आरके पुरम के एसएचओ रवींद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। एसीपी वसंत विहार, बब्बर भान की निगरानी में टीम ने दिल्ली और नोएडा के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान संदिग्ध कार की पहचान हुई, जो उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पंजीकृत थी। पूछताछ में पता चला कि गाड़ी मालिक ने अपनी कार पवन कुमार नाम के ड्राइवर को दी थी, जो हाथरस, यूपी का रहने वाला है और फिलहाल वसंत कुंज के राजोकरी गांव में रह रहा था।

पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रैक की, जो नोएडा में आखिरी बार ऑन मिली थी, लेकिन कई बार दबिश के बावजूद आरोपी हाथ नहीं आया। पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी निगरानी और मुखबिरों के जरिए उस पर नजर रखी। आखिरकार 24 जुलाई को पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने राजोकरी गांव से आरोपी पवन कुमार को धर दबोचा और उसी मारुति अर्टिगा कार को भी बरामद कर लिया, जिससे जवान को टक्कर मारी गई थी।

पूछताछ में पवन कुमार ने कबूल किया कि हादसे के दिन वह परिवार के साथ हरिद्वार से लौट रहा था। रास्ते में RTR मार्ग पर थकान की वजह से उसे झपकी लग गई और कार सीधी नरेंद्र सिंह को टक्कर मार गई। हादसे के बाद वह घबरा गया और परिवार के मना करने के बावजूद मौके से फरार हो गया। उसने बच्चों को राजोकरी में उतारकर खुद नोएडा में छिप गया था ताकि गिरफ्तारी से बच सके।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है। पुलिस की इस सफलता को इलाके में एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है क्योंकि बिना चश्मदीद और बेहद कम सुरागों के बावजूद टीम ने 13 दिन में केस को सुलझा लिया।

  • Leema

    Related Posts

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘महावीर कथा 3.0’ आध्यात्म और श्रद्धा का भव्य संगम बनकर उभरा, जहां भगवान महावीर के 2625 वर्ष पुराने संदेशों को नई पीढ़ी तक…

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    माननीय श्री न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव, न्यायाधीश, दिल्ली उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष, डीएसएलएसए, तथा श्री राजीव बंसल, माननीय सदस्य सचिव, डीएसएलएसए के कुशल मार्गदर्शन में 05 अप्रैल 2026 को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    भारत मंडपम में गूंजा ‘जियो और जीने दो’ का संदेश, महावीर कथा 3.0 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण

    सुरेंद्र फौजी गैंग को बड़ा झटका, कुख्यात बदमाश राकेश बंजारा हथियार समेत गिरफ्तार

    सुरेंद्र फौजी गैंग को बड़ा झटका, कुख्यात बदमाश राकेश बंजारा हथियार समेत गिरफ्तार

    155 मामलों का रिकॉर्ड निपटान, हेड कांस्टेबल संजय वशिष्ठ बने ‘बेस्ट इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर’

    155 मामलों का रिकॉर्ड निपटान, हेड कांस्टेबल संजय वशिष्ठ बने ‘बेस्ट इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर’

    आत्मचिंतन और संस्कृति से ही समाज को मिलती है दिशा: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

    आत्मचिंतन और संस्कृति से ही समाज को मिलती है दिशा: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

    दिल्ली में ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद