15 आपराधिक मामलों में वांछित कुख्यात स्नैचर-स्नैचर ‘गब्बर’ गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात स्नैचर और चोर सुनील उर्फ़ गब्बर उर्फ़ राधेश्याम को दबोच लिया है। 44 वर्षीय सुनील, जो सुल्तानपुरी का रहने वाला है, के खिलाफ दिल्ली की अलग-अलग थानों में 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। वह साल 2011 में अमन विहार इलाके में हुई एक ज्वेलरी शॉप चोरी के मामले में वांछित था और अदालत ने उसे फरार घोषित अपराधी (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर) घोषित कर दिया था।

क्राइम ब्रांच की नॉर्दर्न रेंज-1 टीम को आरोपी की गतिविधियों के बारे में लगातार इनपुट मिल रहे थे। 26 सितंबर को हेड कांस्टेबल हरजीत को सूचना मिली कि सुनील उर्फ़ गब्बर रोहिणी के जापानी पार्क इलाके में आने वाला है। पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और गेट नंबर-3, सेक्टर-12, जापानी पार्क से आरोपी को धर दबोचा।

जांच में पता चला कि 9 मई 2011 को सुनील अपने साथियों शमसुद्दीन और दिनेश लिट्टे के साथ अमन विहार क्षेत्र की एक ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर लाखों के गहने ले उड़ा था। मामले में गिरफ़्तारी के बाद वह जमानत पर बाहर आया लेकिन सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं हुआ। इसी वजह से रोहिणी कोर्ट ने 6 अगस्त 2025 को उसे प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित कर दिया था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से यूपी के गोंडा जिले का रहने वाला है। उसने 12वीं तक ओपन स्कूल से पढ़ाई की है और नशे का आदी है। पुलिस उसकी बाकी आपराधिक गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार