18 साल से फरार हत्या-लूट का आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 18 साल से फरार हत्या-लूट के आरोपी राम भले उर्फ भल्ले को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी 2006 में दक्षिण दिल्ली के कालकाजी इलाके में 60 वर्षीय महिला गुलशन कपूर की हत्या और लूट के मामले में वांछित था। आरोपी को पटियाला हाउस कोर्ट ने 2006 में घोषित अपराधी करार दिया था।

7 मार्च 2006 को गुलशन कपूर की उनके घर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उनके घर से गहने और नकदी लूट ली गई। जांच में सामने आया कि यह घटना उनके पूर्व नौकर सुरेश उर्फ बाबू ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दी थी। अन्य चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर दोषी करार दिए जा चुके हैं।
आरोपी राम भले गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा और फर्जी पहचान का इस्तेमाल करता था। टीम ने यूपी के गोंडा जिले में कई बार छापेमारी की। लंबे निगरानी और मुखबिरों की मदद से आखिरकार आरोपी को 2 दिसंबर 2024 को ओबेराई गांव के एक खेत में ट्रैक्टर चलाते समय पकड़ा गया।

गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाला राम भले हत्या-लूट की वारदात के बाद से लगातार फरार था। वह अपने साथी सुरेश उर्फ बाबू और अन्य के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपने अपराध कबूल कर लिए हैं।

क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से 18 साल पुराने मामले को सुलझाने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बार फिर साबित किया है कि कानून से बचना नामुमकिन है।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार