36 घंटे में बुराड़ी पुलिस ने सुलझाए घरों में चोरी के दो मामले, कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली के उत्तर जिले की बुराड़ी पुलिस ने अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए घरों में चोरी के दो मामलों को महज़ 36 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस ने इस दौरान न केवल चोरी की गई ज्वेलरी और मोबाइल फोन बरामद किए बल्कि दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

घटना 29 अगस्त 2025 की सुबह की है जब संत नगर, बुराड़ी स्थित पर्वतीय आंचल कॉलोनी में रहने वाले शिकायतकर्ता विकास सुबह अपने कुत्ते को टहलाने निकले थे। करीब 8:15 बजे लौटकर उन्होंने पाया कि उनके घर की लकड़ी की अलमारी से सोने-चांदी के जेवर और 25 हजार रुपये नकद गायब हैं। इसी दिन सोसायटी के ही एक अन्य निवासी विनीत सिंह के घर से भी मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई। दोनों मामलों में ई-एफआईआर दर्ज की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक शख्स चेहरे को ढककर सोसायटी में घुसता और बाहर आते समय बिना चेहरे को ढके भागता दिखाई दिया। पहचान की प्रक्रिया में आरोपी की शिनाख्त कुशल उर्फ सनी (26), निवासी संत नगर, बुराड़ी के रूप में हुई। वह इलाके का सक्रिय अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से डकैती, झपटामारी, सेंधमारी, चोरी और आर्म्स एक्ट जैसे 13 मुकदमे दर्ज हैं।

31 अगस्त की शाम को पुलिस ने बाबाकॉलोनी, बुराड़ी से कुशल उर्फ सनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि शराब की लत पूरी करने के लिए वह चोरी करता था। दोनों फ्लैटों के मुख्य दरवाजे खुले मिलने पर उसने मौके का फायदा उठाकर चोरी को अंजाम दिया। चोरी के बाद उसने जेवर और मोबाइल अपने सहयोगी हेमराज (37), निवासी शकरपुर के पास छिपा दिए। हेमराज को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ कर खुलासा किया कि कुशल पहले टेंट हाउस में मजदूरी करता था, लेकिन आय से असंतुष्ट होकर अपराध की राह पर चल पड़ा। फरवरी 2025 में जेल से रिहा होने के बाद उसने फिर से अपराध करना शुरू कर दिया। वहीं हेमराज भी पहले मजदूरी करता था और कमाई कम होने की वजह से चोरी का माल खरीदने-बेचने जैसे अवैध धंधों में शामिल हो गया।

पुलिस ने बरामद सामान में सोने का नेकलेस, कान की बाली, सोने का सिक्का, चेन, मांगटीका, चांदी की पायल और एक सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल फोन शामिल किए हैं। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से बुराड़ी क्षेत्र में हुई दो वारदातों का पर्दाफाश हो गया है।

  • Leema

    Related Posts

    ‘कैंपस टू मार्केट’ को मिलेगा संस्थागत बल: मंत्री आशीष सूद ने 100 स्टार्टअप्स से किया संवाद, ₹325 करोड़ की नई इन्क्यूबेशन नीति का ऐलान

    नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 दिल्ली स्टार्टअप युवा फेस्टिवल 2026 के तहत प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शीर्ष 100 चयनित छात्र स्टार्टअप्स के साथ विशेष संवाद सत्र…

    न्यू सीलमपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल व दो मैगज़ीन बरामद

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत न्यू सीलमपुर इलाके में नारकोटिक्स स्क्वॉड की टीम ने एक युवक को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराज्यीय लुटेरा दिल्ली में गिरफ्तार, कई डकैती और हथियारबंद लूट की वारदातों में था वांछित

    • By Leema
    • February 20, 2026
    अंतरराज्यीय लुटेरा दिल्ली में गिरफ्तार, कई डकैती और हथियारबंद लूट की वारदातों में था वांछित

    ‘कैंपस टू मार्केट’ को मिलेगा संस्थागत बल: मंत्री आशीष सूद ने 100 स्टार्टअप्स से किया संवाद, ₹325 करोड़ की नई इन्क्यूबेशन नीति का ऐलान

    • By Leema
    • February 20, 2026
    ‘कैंपस टू मार्केट’ को मिलेगा संस्थागत बल: मंत्री आशीष सूद ने 100 स्टार्टअप्स से किया संवाद, ₹325 करोड़ की नई इन्क्यूबेशन नीति का ऐलान

    न्यू सीलमपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल व दो मैगज़ीन बरामद

    • By Leema
    • February 20, 2026
    न्यू सीलमपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल व दो मैगज़ीन बरामद

    पोस्टर नहीं, परफॉर्मेंस की राजनीति: एक साल पूरा होने पर CM रेखा गुप्ता का विपक्ष पर तीखा प्रहार

    • By Leema
    • February 20, 2026
    पोस्टर नहीं, परफॉर्मेंस की राजनीति: एक साल पूरा होने पर CM रेखा गुप्ता का विपक्ष पर तीखा प्रहार

    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त

    • By Leema
    • February 19, 2026
    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त

    ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ में बड़ी सफलता, शातिर लुटेरा दो साथियों सहित गिरफ्तार; स्नैचिंग के दो केस सुलझे

    • By Leema
    • February 19, 2026
    ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ में बड़ी सफलता, शातिर लुटेरा दो साथियों सहित गिरफ्तार; स्नैचिंग के दो केस सुलझे