IITF 2026: व्यापार मेले में छाया बिहार का लिट्टी-चोखा, स्वाद लेने उमड़ रही लोगों की भीड़

बिहार पवेलियन में मखाना डोसा और पारंपरिक व्यंजन भी बने आकर्षण; बांस के खिलौने और हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को मिल रही खूब पसंद, 20 नवंबर को मनेगा बिहार दिवस
नई दिल्ली। 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF-2026) में आम जनता के लिए प्रवेश शुरू होते ही बिहार पवेलियन में रौनक बढ़ गई है। भारत मंडपम के हॉल नंबर-2 में पार्टनर स्टेट के रूप में सजे बिहार पवेलियन में इन दिनों बिहार के पारंपरिक व्यंजनों, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों का आकर्षण देखने को मिल रहा है। खासतौर पर बिहार का प्रसिद्ध लिट्टी-चोखा लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। स्टेट फूड कोर्ट में इसका स्वाद चखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
हॉल नंबर-2 और 3 के सामने बने राज्यों के फूड कोर्ट में बिहार स्टेट फूड स्टॉल पर लिट्टी-चोखा की खुशबू लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इसके साथ ही मखाना डोसा, अनरसा, समोसा चाट और बिहार के अन्य पारंपरिक व्यंजन भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। मेले में विभिन्न राज्यों से पहुंचे लोग बिहार के इन खास व्यंजनों का स्वाद लेकर राज्य की समृद्ध खानपान संस्कृति से परिचित हो रहे हैं।
लिट्टी-चोखा बना लोगों की पहली पसंद
मिस्टर लिट्टी वाला स्टॉल के संचालक दिवेंद्र सिंह ने बताया कि आम जनता के लिए मेला खुलने के बाद से ही स्टॉल पर लोगों की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा, “लिट्टी-चोखा बिहार की पहचान और हमारी पारंपरिक खानपान संस्कृति का अहम हिस्सा है। मेले में अलग-अलग राज्यों से आए लोग भी इसे बड़े चाव से खा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि लोगों को बिहार के पारंपरिक स्वाद का वास्तविक अनुभव मिले। इसके लिए खाने की शुद्धता, गुणवत्ता और ताजगी का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।”
बांस के खिलौने बच्चों को कर रहे आकर्षित
बिहार पवेलियन में खानपान के साथ-साथ हस्तशिल्प उत्पाद भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। खासकर बांस से बने पारंपरिक खिलौने बच्चों को खूब पसंद आ रहे हैं।
स्टॉल नंबर-58 पर दरभंगा की आशा कुमारी के पार्वती हैंडीक्राफ्ट में बांस से तैयार विभिन्न प्रकार के खिलौने प्रदर्शित किए गए हैं। इन खिलौनों के आकर्षक डिजाइन और पारंपरिक बनावट बच्चों का ध्यान खींच रहे हैं। ये उत्पाद बिहार की स्थानीय हस्तकला और कारीगरों की रचनात्मकता को भी प्रदर्शित कर रहे हैं।
पुनीत केसरी की आकर्षक नेम प्लेट भी चर्चा में
वहीं, स्टॉल नंबर-16 पर केसरी आर्ट के पुनीत केसरी द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प उत्पाद भी लोगों को पसंद आ रहे हैं। खासतौर पर उनकी आकर्षक डिजाइन वाली नेम प्लेट लोगों का ध्यान खींच रही हैं। जन्मदिन, सालगिरह और अन्य विशेष अवसरों पर उपहार देने के लिए ये नेम प्लेट एक अच्छा विकल्प बन रही हैं। इनकी सुंदर डिजाइन और खास बनावट लोगों को आकर्षित कर रही है।
20 नवंबर को मनेगा बिहार दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति
व्यापार मेले में 20 नवंबर को बिहार दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर बिहार सरकार के उद्योग विभाग की ओर से विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में बिहार की लोक कला, लोक संगीत, नृत्य और पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
बिहार दिवस के आयोजन का उद्देश्य मेले में आने वाले देशभर के लोगों को बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से परिचित कराना है। व्यापार मेले में बिहार पवेलियन के माध्यम से राज्य के पारंपरिक खानपान, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया जा रहा है।
समाचार वार्ता | नई दिल्ली

  • Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार