गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार

गुरुग्राम साइबर क्राइम पुलिस ने विदेशी नागरिकों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सेक्टर-61 स्थित एम3एम डिजिटल ग्रीन बिल्डिंग की 18वीं मंजिल पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर छापेमारी कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 12 युवक और 5 युवतियां शामिल हैं। यह गिरोह खुद को Apple कस्टमर सर्विस का अधिकारी बताकर अमेरिका और कनाडा के नागरिकों को अपना शिकार बनाता था।
फर्जी पॉप-अप अलर्ट से शुरू होता था ठगी का खेल
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले करीब चार महीनों से इस साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे। गिरोह के सदस्य अमेरिका और कनाडा में रहने वाले iPhone और MacBook यूजर्स के सिस्टम पर फर्जी पॉप-अप अलर्ट भेजते थे। इन अलर्ट में पीड़ितों को उनके बैंक खाते से 5,000 डॉलर के संदिग्ध ट्रांजेक्शन होने की चेतावनी दी जाती थी।
अचानक इस तरह का अलर्ट मिलने पर जब लोग मदद के लिए उसमें दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करते थे, तो कॉल सेंटर में बैठे आरोपी खुद को Apple का अधिकारी बताकर उनसे बातचीत करते थे। इसके लिए MicroSIP ऐप का इस्तेमाल किया जाता था।
रिमोट एक्सेस लेकर निजी डेटा चुराने की देते थे धमकी
आरोपी सुरक्षा जांच और तकनीकी सहायता देने के बहाने पीड़ितों के कंप्यूटर और मोबाइल में TeamViewer तथा ConnectWise जैसे रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर डाउनलोड करवाते थे। इसके बाद वे पीड़ितों के डिवाइस का नियंत्रण हासिल कर लेते थे और निजी डेटा चोरी करने की धमकी देकर उनसे पैसे वसूलते थे।
मामला सुलझाने और कथित सुरक्षा समस्या दूर करने के नाम पर प्रत्येक पीड़ित से 500 से 1,000 डॉलर तक की रकम वसूली जाती थी। भुगतान के लिए Apple Gift Card और क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल किया जाता था।
17 कंप्यूटर, 6 लैपटॉप और डिफेंडर कार बरामद
पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके से 17 कंप्यूटर सिस्टम, 6 लैपटॉप, 5 मोबाइल फोन और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। इसके अलावा ठगी की रकम से खरीदी गई एक लग्जरी डिफेंडर (Defender) कार भी जब्त की गई है।
मुख्य सरगना चिरागुद्दीन अशरफी फरार
पुलिस के अनुसार, इस पूरे साइबर ठगी नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड चिरागुद्दीन अशरफी है, जो दिल्ली के लक्ष्मी नगर का निवासी बताया गया है। छापेमारी के दौरान वह मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ साइबर अपराध और धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई से एक बार फिर स्पष्ट हुआ है कि साइबर अपराधी नामी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के ब्रांड का इस्तेमाल कर विदेशी नागरिकों को भी निशाना बना रहे हैं। ऐसे में किसी भी अनजान पॉप-अप में दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करने से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि करना जरूरी है।

  • Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा