दिल्ली में ‘ठक-ठक’ गैंग का सरगना गिरफ्तार, 40 लाख की ज्वेलरी बरामद

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन और किडनैपिंग सेल (AEKC) ने अंतरराज्यीय अपराधी चंदन को गिरफ्तार किया है, जो ‘ठक-ठक’ गैंग का सरगना है। चंदन पर मुंबई के पायधुनी इलाके में 23 सितंबर 2024 को एक कार से सोने-हीरे के आभूषण चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग 40 लाख रुपये मूल्य की सोने-हीरे की ज्वेलरी बरामद की है।

23 सितंबर 2024 को मुंबई के वडाला ईस्ट निवासी ज्वेलर अवनीश कुमार अपनी कार से अपने घर से दुकान की ओर जा रहे थे। उन्होंने कार की पिछली सीट पर सोने-हीरे के आभूषणों का बैग रखा हुआ था। जब वे भिंडी बाजार रेड लाइट के पास पहुंचे, तो एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें कार से तेल रिसाव की जानकारी दी, लेकिन उन्होंने वाहन नहीं रोका। कुछ समय बाद होडी प्वाइंट सिग्नल के पास एक अन्य व्यक्ति ने भी उन्हें वही जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने कार रोककर जांच की। जब वह बैग लेने के लिए पिछली सीट पर पहुंचे, तो बैग गायब था। इसके बाद उन्होंने पायधुनी पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 776/24 के तहत मामला दर्ज करवाया।

इस हाई-प्रोफाइल चोरी के मामले की जांच करते हुए दिल्ली क्राइम ब्रांच की एईकेसी टीम ने अपराधियों को पकड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चंदन नामक अपराधी को सराय काले खां के इंद्रप्रस्थ पार्क से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज से भी की गई थी। चंदन के पास से 19 सोने-हीरे की महिलाओं की अंगूठियां, 4 पुरुषों के सोने-हीरे के कंगन, 4 महिलाओं के कंगन, 3 पुरुषों की अंगूठियां, 1 सोने की चेन और 2 मंगलसूत्र के पेंडेंट बरामद हुए।

चंदन, उम्र 26 साल, दिल्ली के अंबेडकर नगर का निवासी है और एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है। वह ‘ठक-ठक’ गैंग का सक्रिय सदस्य है और इससे पहले चोरी के 12 मामलों में शामिल पाया गया है। उसे अंबेडकर नगर थाने का घोषित ‘बदनाम चरित्र’ (BC) घोषित किया गया है। चंदन और उसके साथी जल्दी पैसे कमाने के लिए इस तरह के अपराध करते हैं।

बरामद आभूषणों की कुल कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है इस मामले में आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार