‘बंदा सिंह चौधरी’ की स्टारकास्ट ने स्पर्श ग्लोबल स्कूल में किया प्रमोशनल दौरा

नई दिल्ली: आगामी फिल्म ‘बंदा सिंह चौधरी’ की स्टारकास्ट ने दिल्ली के स्पर्श ग्लोबल स्कूल में आयोजित एक विशेष प्रमोशनल कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम में अभिनेता अरशद वारसी, मैहर विज, और अरबाज खान मौजूद रहे। इनके साथ फिल्म के निर्देशक अभिषेक सक्सेना और सह-निर्माता मनीष ने भी हिस्सा लिया।

यह कार्यक्रम ‘जश्न-ए-काफिला’ के तहत आयोजित किया गया था, जहां कलाकारों ने अपनी फिल्म का प्रचार किया। फिल्म ‘बंदा सिंह चौधरी’ 25 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद पंजाब में हुए सांप्रदायिक दंगों की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां एक साधारण आदमी अपने परिवार की सुरक्षा और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करता है।

अभिनेता अरशद वारसी ने प्रमोशनल कार्यक्रम के दौरान छात्रों और उपस्थित लोगों से बातचीत करते हुए कहा, “मुझे यहां आकर और इस प्रमोशन का हिस्सा बनकर बेहद खुशी हो रही है।” उन्होंने आगे कहा, “जो भी लोग फिल्म निर्माता, निर्देशक या लेखक बनने की ख्वाहिश रखते हैं, उन्हें अपने सपनों को जरूर साकार करना चाहिए। लेखन एक बेहद खूबसूरत काम है, इसे जारी रखें।”

फिल्म की कहानी एक ऐसे आम आदमी के संघर्ष को प्रस्तुत करती है जो विभाजन और सांप्रदायिक हिंसा के बीच अपने परिवार को बचाने की कोशिश करता है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन