एनडीएमसी द्वारा शनिवार को शिकायत निवारण सुविधा शिविर का आयोजन

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर, 2024: नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) अपने क्षेत्र के निवासियों और सेवा उपयोगकर्ताओं को सूचनाएं, सुविधाएं और शिकायत निवारण सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आगामी शनिवार, 2 नवंबर, 2024 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एनडीसीसी कन्वेंशन सेंटर, जय सिंह रोड (पलिका केंद्र के पास), नई दिल्ली में एक विशेष सुविधा शिविर का आयोजन करेगी।

इस शिकायत निवारण सुविधा शिविर में एनडीएमसी के विभिन्न विभागों द्वारा हेल्पडेस्क उपलब्ध कराए जाएंगे, जो सेवा उपयोगकर्ताओं, कर्मचारियों, आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन), एमटीए (मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन) और निवासियों की शिकायतों के निवारण और सुविधाओं को प्रदान करने के लिए तत्पर रहेंगे।

एनडीएमसी के कई विभाग इस शिविर का हिस्सा होंगे, जिनमें शामिल हैं: सिविल इंजीनियरिंग – 1 और 2, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग – 1 और 2, पब्लिक हेल्थ, आर्किटेक्चर और पर्यावरण, कॉमर्शियल, हेल्थ लाइसेंसिंग, एस्टेट – I और एस्टेट – II, हॉर्टिकल्चर – उत्तर और दक्षिण, प्रॉपर्टी टैक्स, शिक्षा, फायर, एकाउंट्स/फाइनेंस/पेंशन, एन्फोर्समेंट – उत्तर और दक्षिण, पर्सनल विभाग, मेडिसिन सेवाओं का वेलफेयर विभाग, पार्किंग प्रबंधन प्रणाली, मुख्य सुरक्षा कार्यालय, ईबीआर विभाग, म्यूनिसिपल हाउसिंग, लाइब्रेरी, विजिलेंस और आईटी विभाग।

इस सुविधा शिविर में बिजली के नए कनेक्शन/डिसकनेक्शन, लोड बढ़ाने/घटाने, नाम परिवर्तन/स्थानांतरण, प्रॉपर्टी टैक्स, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी आवश्यक सेवाओं को भी प्रदान किया जाएगा।

एनडीएमसी का यह शिविर नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने और विभिन्न सेवाओं का सुगम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिससे निवासियों और व्यापारिक समुदाय को लाभ होगा।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी