एक असली एनकाउंटर: सस्पेंस और एक्शन से भरपूर फिल्म 15 नवंबर को होगी रिलीज

मुंबई (अनिल बेदाग): सच्ची घटना पर आधारित सस्पेंस और एक्शन से भरपूर फिल्म “एक असली एनकाउंटर” का देशभर में लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है, जो अब 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। निर्देशक साबिर शेख द्वारा निर्देशित और प्रदीप चूड़ीवाल के मैक्नील इंजीनियरिंग लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म का वितरण पूरे भारत में ए वन सिने क्रिएशंस के बाला कृष्ण श्रीवास्तव करेंगे। फिल्म में शहबाज़ खान एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे, जो अपनी दमदार अदायगी और एक्शन से दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं।

फिल्म के प्रमुख कलाकारों में शहबाज़ खान के अलावा एहसान खान, मुश्ताक खान, रज़ा मुराद, अली खान, हिमायत आलम अली, अखिलेश वर्मा, ब्रतूति गांगुली, अनिल नागरथ, राकेश पुजारा, संगीता सिंह, ऋषिकेश तिवारी, अमृत दुजारी और कलीम अख्तर जैसे जाने-माने चेहरे शामिल हैं। इस फिल्म की कहानी को खुद निर्माता प्रदीप चूड़ीवाल ने लिखा है, और इसका ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच अपनी जगह बना चुका है। ट्रेलर में “अगला एनकाउंटर किसका होगा, ये कोई नहीं जानता” जैसी दमदार डायलॉग्स और रज़ा मुराद का प्रसिद्ध संवाद “ये एनकाउंटर नकली है” ने दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है।

फिल्म हिंदी के साथ-साथ गुजराती में भी रिलीज की जाएगी, ताकि इसकी क्षेत्रीय पहचान का भी सम्मान किया जा सके। फिल्म में कोर्टरूम ड्रामा को भी शामिल किया गया है, जो पुलिसकर्मियों द्वारा झेले जाने वाले नैतिक संघर्ष और दबावों को सामने लाता है।

फिल्म के निर्देशक साबिर शेख ने इसके माध्यम से माता-पिता को एक संदेश दिया है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नज़र रखें, ताकि वे सही राह पर बने रहें। फिल्म में मुश्ताक खान ने मुस्कान के पिता की भावनात्मक भूमिका निभाई है, जबकि अनिल नागरथ एक राजनेता का किरदार निभाते नज़र आएंगे, जो राजनीति के काले पहलुओं को उजागर करता है।

15 नवंबर को अपने नज़दीकी सिनेमाघरों में “एक असली एनकाउंटर” देखें और एक्शन, सस्पेंस और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी इस फिल्म का भरपूर आनंद लें।

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार