यमुना ट्रॉफी लीग मैच IRS दिल्ली की धमाकेदार जीत, IRS(कस्टम)टीम को किया पराजित

दिल्ली, 10 नवंबर:यमुना ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के एक रोमांचक लीग मुकाबले में IRS इनकम टैक्स (IT) दिल्ली की टीम ने IRS कस्टम ऑफिसर्स टीम को 31 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की। यह मैच दिल्ली के CWG ग्राउंड, अक्षरधाम में दोपहर 12:00 बजे खेला गया।

दिल्ली सरकार के आईएएस अधिकारी अजय बिष्ट ने मैच का टॉस IRS IT दिल्ली के कप्तान मनोज चौहान और IRS कस्टम के कप्तान संजय लवानिया के बीच कराया। इस विशेष अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार और इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन (IMWA) के अध्यक्ष राजीव निशाना भी मौजूद थे, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। टॉस के समय समाजसेवी पदम चंद अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, तथा सौरव सपरा भी उपस्थित रहे

IRS IT दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन बनाए। टीम के धाकड़ बल्लेबाज मनोज चौहान ने केवल 31 गेंदों में 50 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इसके अतिरिक्त, अंकित मिश्रा ने भी 30 गेंदों में 42 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे टीम को मजबूत स्कोर मिला।

जवाब में IRS कस्टम ऑफिसर्स टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 133 रन ही बना सकी। IRS IT दिल्ली ने इस तरह 31 रनों से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

इस मौके पर आईएएस अधिकारी अजय बिष्ट ने कहा, “खेल की शुरुआत से ही मैं यमुना ट्रॉफी से जुड़ा रहा हूं, और मुझे गर्व है कि यह टूर्नामेंट हर साल सफलतापूर्वक आयोजित हो रहा है।खेल एक ऐसा माध्यम है, जिससे हम न केवल आपसी संबंधों को मजबूत कर सकते हैं बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी फैला सकते हैं। यमुना ट्रॉफी का उद्देश्य खिलाड़ियों और दर्शकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति रुचि जगाना है, जो समाज के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है।

IRS IT दिल्ली की इस धमाकेदार जीत से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार