झारखंड पवेलियन: प्राकृतिक शहद और महुआ लड्डू बने आकर्षण का केंद्र

नई दिल्ली: दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड पवेलियन में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का स्टॉल दर्शकों को खासा आकर्षित कर रहा है। यहां झारखंड के समृद्ध वन उत्पाद जैसे शुद्ध प्राकृतिक शहद, जामुन का सिरका, महुआ का लड्डू और मशरूम का अचार खूब पसंद किए जा रहे हैं।

वन विभाग के नोडल अधिकारी गोरखनाथ यादव ने बताया कि झारखंड के 31.8% भूभाग पर फैले जंगल राज्य को पर्यावरणीय संतुलन प्रदान करते हैं। इन वनों से लीची शहद, वन तुलसी शहद, कटहल का अचार, और औषधीय जड़ी-बूटियां जैसे शतावर, गोखरू और अर्जुन जैसी सामग्रियां प्राप्त होती हैं।

झारखंड के जंगलों में वन्यजीव संरक्षण के लिए 11 आश्रयणी और राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किए गए हैं। बेतला व्याघ्र आरक्ष और दलमा गज आरक्ष के संरक्षण प्रयासों को भी पवेलियन में प्रदर्शित किया गया।

झारखंड पवेलियन के स्टॉल पर जैविक उत्पादों की जानकारी साझा करने के साथ-साथ उनकी बिक्री भी हो रही है। झारखंड के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आईटीडीए, लातेहार, श्री प्रवीण गगरे ने पवेलियन का निरीक्षण किया और विभाग के प्रयासों की सराहना की।

यह पवेलियन झारखंड की संस्कृति, पर्यावरणीय प्रयासों और वन उत्पादों की विविधता का अद्भुत परिचय दे रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार