राजकीय सम्मान के साथ एक महान अर्थशास्त्री पंचतत्व में विलीन

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का शनिवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पार्थिव शरीर को सेना की तोपगाड़ी के जरिए घाट लाया गया, जहां तीनों सेनाओं ने उन्हें सलामी दी। इस भावुक मौके पर उनकी पत्नी गुरशरण कौर, बड़ी बेटी उपिंदर सिंह, दूसरी बेटी दमन सिंह और तीसरी बेटी अमृत सिंह मौजूद रहीं। बेटी ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी।

निगमबोध घाट पर राजनीतिक और सामाजिक जगत की तमाम बड़ी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें अंतिम विदाई दी।

डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर सुबह 9:30 बजे उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय ले जाया गया। यहां उनके चाहने वालों और पार्टी के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अंतिम यात्रा शुरू हुई, जिसमें राहुल गांधी गाड़ी में उनके पार्थिव शरीर के साथ मौजूद रहे।

गुरुवार रात डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। लंबे समय से बीमार चल रहे डॉ. सिंह को उनके घर पर अचानक बेहोशी की हालत में पाया गया था। रात 8:06 बजे उन्हें दिल्ली के एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद रात 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में देश को आर्थिक मजबूती और नई दिशा दी थी। उनका योगदान देश के इतिहास में अमिट रहेगा।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त

    द्वारका जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक अंतरराज्यीय सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमर्शियल तीन पहिया…

    ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ में बड़ी सफलता, शातिर लुटेरा दो साथियों सहित गिरफ्तार; स्नैचिंग के दो केस सुलझे

    शाहदरा जिले की एएसबी सेल ने ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ के तहत कार्रवाई करते हुए एक शातिर लुटेरे को उसके दो साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त

    • By Leema
    • February 19, 2026
    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त

    ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ में बड़ी सफलता, शातिर लुटेरा दो साथियों सहित गिरफ्तार; स्नैचिंग के दो केस सुलझे

    • By Leema
    • February 19, 2026
    ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ में बड़ी सफलता, शातिर लुटेरा दो साथियों सहित गिरफ्तार; स्नैचिंग के दो केस सुलझे

    ज्योति नगर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लूटी गई ज्वेलरी, चाकू और बाइक बरामद

    • By Leema
    • February 19, 2026
    ज्योति नगर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लूटी गई ज्वेलरी, चाकू और बाइक बरामद

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    • By Leema
    • February 18, 2026
    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार