चार साल से फरार नाइजीरियन दंगाई गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का था आरोपी

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाइजीरियन नागरिक ऑगस्टिन ओहे चुकवु को गिरफ्तार कर लिया है, जो 2021 में हत्या के प्रयास और दंगे के मामले में फरार चल रहा था। आरोपी को 23 मार्च को द्वारका से पकड़ा गया। वह 2021 में मोहल्ला गार्डन थाने में दर्ज एक मामले में जमानत पर छूटने के बाद कानून से बचता फिर रहा था।

घटना 26 सितंबर 2021 की है, जब एक नाइजीरियन नागरिक की मौत के बाद करीब 100 लोगों की भीड़, जिसमें 50-60 नाइजीरियन नागरिक शामिल थे, तारक अस्पताल, द्वारका मोड़ पर जमा हुई। इसके बाद भीड़ लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से लैस होकर मोहल्ला गार्डन थाने की ओर बढ़ी, जबरन थाने में घुसकर तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हालात काबू करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई। इस हिंसा में तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में 53 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन 25 से अधिक आरोपी फरार हो गए थे।

अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर जारी कार्रवाई के तहत क्राइम ब्रांच ने तकनीकी और ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए आरोपी का सुराग लगाया। एसआई देवेंद्र सिंह ने द्वारका क्षेत्र में उसकी पहचान की, जिसके बाद एसीपी रमेश चंद्र लांबा के निर्देशन में इंस्पेक्टर रोहित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आरोपी को द्वारका सेक्टर-8 से धर दबोचा।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी करीब 5-6 साल पहले रोजगार की तलाश में दिल्ली आया था और विपिन गार्डन, उत्तम नगर में रह रहा था। अब उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस गिरफ्तारी को अवैध विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी सफलता मान रही है।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार