पुलिस की सतर्कता से खूंखार लुटेरा गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की गश्त टीम ने एक खतरनाक अपराधी को धर दबोचा, जो बटन वाले चाकू के साथ वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने उसे तब पकड़ा, जब वह चांदनी चौक के गांधी पार्क इलाके में संदिग्ध हालत में नजर आया और पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा।

गश्त कर रही कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से बटन एक्टुएटेड चाकू बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक कुमार (25) के रूप में हुई, जो पहले भी 34 मामलों में शामिल रह चुका है।

आरोपी पर दिल्ली के विभिन्न जिलों में लूट, झपटमारी, चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। तीन महीने पहले ही वह जेल से छूटा था और फिर से अपराध की दुनिया में लौट आया। पूछताछ में उसने कबूला कि वह नशे और शराब की लत के चलते वारदात को अंजाम देता था।

पुलिस ने उसके खिलाफ कोतवाली थाने में 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस की इस मुस्तैदी ने एक और खूंखार अपराधी को सड़कों से हटाकर शहर को सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है।

  • Leema

    Related Posts

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    ‘दर्द मुक्त भारत’ मिशन के जरिए लोगों को दे रहे जागरूकता का संदेश, कायरोप्रैक्टिक और फिजियोथेरेपी के माध्यम से दर्द प्रबंधन पर जोर; चेतन भगत ने किया उनकी पुस्तक का…

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    भारत की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली एक अजीब विरोधाभास का सामना कर रही है। हर साल लाखों विद्यार्थी डॉक्टर बनने का सपना लेकर नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल होते हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत

    सलमान खान से लेकर आम मरीजों तक, दर्द मिटाने की मुहिम में जुटे डॉ. राजनेश कांत<br>

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    नीट युजी का विरोधाभास: लाखों विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा में शामिल, फिर भी मेडिकल सीटें खाली- डॉ. विजय गर्ग

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    एनडीएमसीरविवारकोनेहरूपार्कमें “म्यूजिकइनदपार्क” श्रृंखलाकेतहतशास्त्रीयसंगीतसंध्याकाआयोजनकररहीहै।

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    दिल्ली में अब 9 जनवरी 2027 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 दिसंबर की तारीख बदली

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने किया भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार पवेलियन का दौरा

    गुरुग्राम में Apple कस्टमर केयर के नाम पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार