दिल्ली विधानसभा में गूंजी “महावीर गाथा”, अहिंसा और करुणा के संदेश से हुआ वातावरण अनुप्राणित

भगवान महावीर स्वामी के 2624वें जन्म कल्याणक और 2550वें निर्वाण महोत्सव के पावन अवसर पर दिल्ली विधानसभा में भव्य आध्यात्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम “महावीर गाथा” का आयोजन हुआ। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट समेत जैन समाज के कई श्रद्धालु शामिल हुए।

राष्ट्रसंत प्रज्ञा सागर जी मुनिराज ने अपने ओजस्वी प्रवचनों में भगवान महावीर के सिद्धांतों—अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य—को आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को “कर्मयोगी सम्मान” से सम्मानित किया गया और मुनि महाराज को राजकीय अतिथि का दर्जा भी प्रदान किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने समिति को बधाई देते हुए कहा कि विधानसभा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को प्रोत्साहित करती रहेगी। कार्यक्रम के अंत में विशेष वात्सल्य भोज का आयोजन भी हुआ, जिसमें सभी अतिथियों ने भाग लिया।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार