सड़कें सुधरेंगी, नालियां होंगी साफ: विकासपुरी में सफाई और विकास को लेकर मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह हुए सख्त

नई दिल्ली, 08 मई 2025:
दिल्ली को स्वच्छ और नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सफाई एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। दिल्ली सचिवालय में हुई बैठक में पीडब्ल्यूडी और जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सड़क मरम्मत, सीवर की सफाई, ड्रेनेज सिस्टम और साइनबोर्ड जैसी नागरिक सुविधाओं की स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई।

डॉ. सिंह ने नांगलोई-नजफगढ़ सड़क की मरम्मत और मानसून से पहले जल निकासी की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि जनता की सुविधाओं से किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि समयबद्ध और ज़मीन पर दिखने वाले परिणाम सुनिश्चित किए जाएं।

20 दिवसीय मेगा सफाई अभियान के तहत यह कदम राजधानी को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए उठाया गया है, जिसके जरिए सड़कों, पार्कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों का व्यापक रूप से सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। डॉ. सिंह ने कहा कि अब विकास सिर्फ कागज़ों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ज़मीन पर साफ दिखाई देगा और जनता को उसका सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार का लक्ष्य राजधानी को एक स्वच्छ, सुरक्षित और विश्वस्तरीय शहर बनाना है। यह अभियान न केवल दिल्ली के बुनियादी ढांचे को सशक्त करेगा, बल्कि नागरिकों के जीवन को भी बेहतर बनाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    पारदर्शी, जवाबदेह एवं नागरिक-केंद्रित प्रशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराते हुए, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् (एनडीएमसी) ने आज नई दिल्ली स्थित एनडीसीसी कन्वेंशन सेंटर, जय सिंह रोड में सुविधा शिविर का…

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) ने भारत की आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 2 अगस्त, 2026 को नई दिल्ली में साइक्लोथॉन-2026 का आयोजन किया। इस पहल का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    एनडीएमसी के 30 विभागों के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुविधा शिविर के शिकायत निवारण अभियान में भाग लिया

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने पर एनसीसी ने निकाली साइक्लोथॉन-2026, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    साहित्य समाज और प्रशासन के बीच विश्वास का सेतु है : आलोक श्रीवास्तव ‘अविरल’

    नैनो नागल इंटर-स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल बना चैंपियन

    नैनो नागल इंटर-स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल बना चैंपियन

    240 एनसीसी कैडेटों ने राष्ट्रीय साइबर डिफेंडर कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण किया

    240 एनसीसी कैडेटों ने राष्ट्रीय साइबर डिफेंडर कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण किया

    प्रकाश लाल जी की स्मृति में 17वां स्मृति दिवस समारोह आयोजित, योग साधकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    प्रकाश लाल जी की स्मृति में 17वां स्मृति दिवस समारोह आयोजित, योग साधकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि