दक्षिण पश्चिम दिल्ली में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

दक्षिण पश्चिम जिले के वसंत कुंज नॉर्थ और किशनगढ़ थाना पुलिस ने अवैध देसी शराब की तस्करी में लिप्त तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 1402 क्वार्टर हरियाणा ब्रांड की देसी शराब बरामद की है, जो केवल हरियाणा में बिक्री के लिए थी। साथ ही शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही एक मारुति सुजुकी जेन एस्टीलो कार भी जब्त कर ली गई है।

पुलिस की विशेष टीमों ने लगातार गश्त और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। वसंत कुंज नॉर्थ इलाके में संदिग्ध कार की तलाशी लेने पर 1250 क्वार्टर शराब के साथ सीनकर निवासी संदीप सैनी को दबोचा गया। वहीं किशनगढ़ में बैग में शराब ले जा रहे मिथिलेश कुमार को पकड़ा गया, जो पहले भी शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। इसके अलावा महिला तस्कर गुड्डी देवी को भी अलग से 42 क्वार्टर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    इस अवसर पर श्री कुलजीत सिंह चहल ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए कहा कि “सेवा चित्र” के माध्यम से विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता और रचनात्मक अभिव्यक्ति में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    स्वच्छ भारत मिशन की 12 वर्षों की उल्लेखनीय यात्रा, जो एक अभियान से आगे बढ़कर एक व्यापक जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है, को आगे बढ़ाते हुए तथा आदरणीय प्रधानमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन