दिल्ली में दो शातिर झपटमार गिरफ्तार, मोबाइल लूटकर 2000 में बेच दिया

नई दिल्ली, 28 मई 2025:
दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने दो कुख्यात झपटमारों को गिरफ्तार कर एक मोबाइल स्नैचिंग केस का खुलासा किया है। घटना 23 मई की है, जब 18 वर्षीय डिलीवरी बॉय मोहम्मद रियाज़ से शास्त्री नगर स्थित पिलर नंबर 181 के पास दो युवकों ने स्कूटी पर सवार होकर उसका मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए।

पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दोनों आरोपियों की पहचान कर ली। दोनों की पहचान शास्त्री नगर के रहने वाले अंगद उर्फ विकास गौड़ (27) और जय सिंह उर्फ जय (28) के रूप में हुई, जो पहले भी स्नैचिंग और लूट के कई मामलों में शामिल रह चुके हैं।

तकनीकी निगरानी और जमीनी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों को सराय रोहिल्ला के लंकापुरी पार्क से धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे नशे के आदी हैं और पैसों के लिए अपराध करते हैं। उन्होंने बताया कि वारदात के तुरंत बाद मोबाइल को पुल मिठाई, लाहौरी गेट के पास एक अनजान व्यक्ति को मात्र 2000 रुपये में बेच दिया था।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई TVS NTORQ स्कूटी को भी बरामद कर लिया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ