NDPS एक्ट की चार मामलों में वांछित महिला तस्कर उजमा गिरफ्तार, 5 साल से थी फरार

दिल्ली की अपराध शाखा ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट के चार मामलों में वांछित एक महिला तस्कर उजमा को गिरफ्तार किया है। उजमा पिछले पांच सालों से उत्तम नगर और बिंदापुर थाना क्षेत्रों में गांजा की अवैध तस्करी में लिप्त थी और लगातार गिरफ्तारी से बचती रही।

30 वर्षीय उजमा, ओम विहार, उत्तम नगर की निवासी है और उसके खिलाफ दर्ज मामलों में 10 किलो से ज्यादा अवैध गांजा बरामद हो चुका है। कोर्ट द्वारा उसे भगोड़ा घोषित किया गया था और उस पर गैर-जमानती वारंट भी जारी था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उजमा नन्हे पार्क इलाके में दिखाई देने वाली है। इसी के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर उसे धर दबोचा।

पूछताछ में उजमा ने कबूल किया कि वह अपने पति भरत उर्फ मोगली के साथ गांजा तस्करी में शामिल थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपना नाम, पता और ठिकाना बदलती रही।

अपराध शाखा की इस कार्रवाई को नशे के जाल को तोड़ने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    स्वच्छता ही सेवा’ के तहत बी.के. दत्त कॉलोनी में विशेष स्वच्छता अभियान, पार्क के कायाकल्प एवं बेहतर रखरखाव का संकल्प — कुलजीत सिंह चहल

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन