ऑपरेशन मिलाप: दिल्ली पुलिस ने 8 साल के गुमशुदा बच्चे को उसके परिजनों से मिलाया, सुल्तानपुरी से हुआ था लापता

कोटला मुबारकपुर इलाके में गुम हुआ 8 साल का मासूम बच्चा आखिरकार दिल्ली पुलिस की सतर्कता और मानवीय प्रयासों से अपने घर लौट आया। साउथ जिले के कोटला मुबारकपुर थाने की टीम ने “ऑपरेशन मिलाप” के तहत इस बच्चे को तलाश कर उसके माता-पिता से मिलाया, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

6 जून को सफदरजंग टर्मिनल के पास एक लावारिस बच्चे की सूचना PCR कॉल से पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को 8 वर्षीय बच्चा मिला, जो अपने माता-पिता का नाम तो बता पा रहा था, लेकिन घर का पता भूल गया था। टीम उसे थाने लेकर पहुंची और उसे सांत्वना व परामर्श दिया गया।

SI नितेश व HC विनोद की टीम ने SHO की निगरानी में जांच शुरू की। बच्चे की जानकारी को ज़िपनेट पर अपलोड किया गया और आसपास के थानों से संपर्क साधा गया। CCTV फुटेज खंगाले गए। बच्चे ने सुल्तानपुरी का नाम लिया, लेकिन सही पता नहीं बता सका। टीम सुल्तानपुरी पहुंची और घर-घर जाकर पूछताछ की। बाजारों में बच्चे की तस्वीरें दिखाकर सुराग तलाशे गए।

आख़िरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और बच्चे के माता-पिता को सुल्तानपुरी में ढूंढ़ लिया गया। उन्हें बच्चे को सुरक्षित सौंप दिया गया। बच्चे को पाकर भावुक हुए परिजनों ने पुलिस का दिल से धन्यवाद किया।

इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जा रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी